Diwali 2025: आपको आता है कुबेर-लक्ष्मी वाली शुभ रंगोली बनाने का तरीका? वीडियो देखकर सीखें diwali kuber Lakshmi rangoli design know how to design tutorial Made with geru watch video, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

Diwali 2025: आपको आता है कुबेर-लक्ष्मी वाली शुभ रंगोली बनाने का तरीका? वीडियो देखकर सीखें

Diwali Rangoli Design 2025: पुराने जमाने में घरों में गेरू, आटे और चावल के आटे से रंगोली बनाई जाती थी। इसे आप इको फ्रेंडली रंगोली भी कह सकते हैं। अगर आप इस बार गेरू से कुबेर-लक्ष्मी रंगोली बनाना चाहती हैं तो यहां तरीका देख लें।

Mon, 20 Oct 2025 08:43 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
Diwali 2025: आपको आता है कुबेर-लक्ष्मी वाली शुभ रंगोली बनाने का तरीका? वीडियो देखकर सीखें

दीवाली के मौके पर घर के अलग-अलग स्थान पर रंगोली बनाने का महत्व है। जैसे प्रवेशद्वार, आंगन, पूजाघर। मान्यता है कि लक्ष्मी-कुबेर रंगोली बनाने से सुख, समृद्धि आती है। धन के देवता और देवी खुश होती हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आप भी इस बार लक्ष्मी-कुबेर रंगोली बनाने का मन बना रही हैं और तरीका नहीं पता तो यहां वीडियो देखकर स्टेप-बाई-स्टेप सीख सकते हैं।

-सबसे पहले बीच में एक चौकोर आकार बनाएं। इसके बाद स्क्वेयर के चारों तरफ तीन-तीन रेखाएं बनाएं। नीचे वाली बड़ी, उसके बाद छोटी, फिर और छोटी।

-अब इन रेखाओं के किनारों को वीडियो में दिखाए गए तरीके से मिलाना है। चारों साइड्स की तीनों रेखाओं को वीडियो में दिखाए गए तरीके से मिलाएं।

-अब सबसे ऊपर वाली रेखा पर कमल की तीन पंखुड़ियां बनाएं यह कमल का फूल लगने लगेगा। ऐसा हर सबसे छोटी वाली रेखा पर करें।

-आयत के कोनों पर दीया बनाएं जिसकी लौ जलती दिखे।

-बीच में स्वास्तिक का निशान बना लें।

देखें वीडियो

गेरू से बनाएं रंगोली

इस रंगोली को बनाने के लिए आप चॉक, आटे या गेरू का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेरू बाजार में आसानी से मिल जाती है। इसका रंग लाल और यह लोहे का ऑक्साइड होता है। आयुर्वेद में गेरू को कई औषधीय गुणों वाला माना जाता है। यह कीड़े-मकौड़ों को दूर करता है और शीतलता लाता है।

क्या ध्यान रखें

रंगोली बनाने के लिए फ्लैट जगह चुनें।

रंगोली बनाने से पहले अच्छी तरह पोछा लगाकर सुखा लें।

आउट लाइन चॉक से बना लें इसके बाद रंगों का इस्तेमाल करें।

रंगोली का आकर्षण बढ़ाने के लिए फूल-पत्ती का भी इस्तेमाल करें।

गेरू से रंगोली बना रही हैं तो मार्केट से लाकर इसे पाउडर बना लें और एक स्मूद घोल बना लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।