दिवाली की पूजा के लिए जरूर बनाएं अष्टकमल दल वाली ये सुंदर रंगोली डिजाइन, घर में आएगी समृद्धि diwali 2025 puja special rangoli design make ashtadal kamal pattern seen photos, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

दिवाली की पूजा के लिए जरूर बनाएं अष्टकमल दल वाली ये सुंदर रंगोली डिजाइन, घर में आएगी समृद्धि

Diwali 2025 special rangoli design: दिवाली की पूजा के लिए रंगोली की डिजाइन तो सभी बनाते हैं। लेकिन पूजा वाली जगह पर हमेशा अष्टदल कमल की डिजाइन को बनाना शुभ माना जाता है। तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो इन पैटर्न की रंगोली डिजाइन बनाएं।

Sun, 19 Oct 2025 03:34 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
दिवाली की पूजा के लिए जरूर बनाएं अष्टकमल दल वाली ये सुंदर रंगोली डिजाइन, घर में आएगी समृद्धि

दिवाली पर जैसे घर को सजाने की होड़ सी लगी रहती है। बिना रंगोली के तो घर की सजावट पूरी ही नहीं होती। लेकिन घर के मेन गेट में रंगोली बनाने के साथ ही पूजा के स्थान पर भी रंगोली जरूर बनानी चाहिए। इसके लिए फूल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पूजा वाली जगह पर रंगोली में अष्टदल कमल को बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा कमल का आकार जिसकी पूरी 8 पंखुड़ियां हो। क्योंकि मान्यता है कि इसी कमल पर मां लक्ष्मी विराजमान रहती हैं। इन खूबसूरत अष्टदल कमल वाली रंगोली को दिवाली के दिन पूजा वाली जगह पर जरूर बनाएं।

मां लक्ष्मी की पूजा के लिए बनाएं ये रंगोली डिजाइन

दिवाली की पूजा के लिए कोशिश करें कि हमेशा फूलों का या फिर शुभ रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। मार्केट में मिलने वाले रंगों से पूजाघर में हो रही दिवाली की पूजा के लिए रंगोली बनाना अवॉएड करना चाहिए। अगर आप रंगोली में कुछ वैराइटी चाहते हैं तो इन आठ पंखुड़ियों वाले कमल के फूल की डिजाइन को जरूर बनाएं।

फूलों की रंगोली

फूलों से बनाएं रंगोली

पूजा के पास आप फूलों की मदद से रंगोली बनाएं। अष्टकमल बनाने के लिए आप आकार और डिजाइन का आइडिया इन फोटोज से लेकर बना सकती हैं। बस बनाते समय ध्यान रखें कि कमल के फूलों के पूरे आठ पंखुड़ियां हों। ट्रेडिशनल अल्पना वाली डिजाइन बनाना पूजा घर के लिए शुभ होता है।

अष्टदल कमल रंगोली डिजाइन

कलर थीम से रंगोली को बनाएं सुंदर

गेंदे के ऑरेंज और पीले फूलों के साथ हरे रंग की पत्तियों की मदद से कमल की पंखुड़ियों वाली डिजाइन बनाकर तैयार करें। ये रंगोली डिजाइन पूजा घर में बनाने के लिए बेस्ट है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।