Diwali 2025: लक्ष्मी की बरसेगी कृपा जब इन सुंदर रंगोली डिजाइन्स से करेंगे स्वागत Diwali 2025 peacock butterfly diya shubh rangoli designs patterns watch here, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

Diwali 2025: लक्ष्मी की बरसेगी कृपा जब इन सुंदर रंगोली डिजाइन्स से करेंगे स्वागत

Diwali Rangoli Design: दीपावली पर इस साल अगर आपको सबसे सुंदर रंगोली अपने घर पर सजाने की इच्छा है तो यहां कुछ बेहतरीन पैटर्न दिए गए हैं। इनमें से पसंदीदा पैटर्न छांटकर आप अपना आंगन, द्वार और पूजाघर सजा सकती हैं।

Sat, 18 Oct 2025 09:12 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
Diwali 2025: लक्ष्मी की बरसेगी कृपा जब इन सुंदर रंगोली डिजाइन्स से करेंगे स्वागत

दीपावली की रौनक रंगोली के बिना अधूरी रहती है। पांच दिन के इस त्योहार में हर दिन अलग-अलग रंगोली बनाकर आप मेहमानों के सामने अपना इम्प्रेशन जमा सकती हैं। कुछ लोग मानते हैं कि रंगोली में भगवान की तस्वीर नहीं बनानी चाहिए तो आप शुभ चिह्न बना सकती हैं। यहां रंगोली के कुछ बेहद सुंदर पैटर्न हैं जिन्हें देखकर आप अपने पूजाघर या आंगर में सुंदर रंगोली के साथ लक्ष्मी मां और सौभाग्य का स्वागत कर सकती हैं।

मोर वाली रंगोली

मोर पंख जब रंगोली के रूप में जमीन पर फैले दिखते हैं तो बहुत आकर्षक लगते हैं। अगर इस बार आपका मन मोर वाली रंगोली बनाने का है तो इन दोनों में से कोई डिजाइन चुन सकते हैं। दीपावली पर पूजाघर के पास यह काफी सुंदर लगेगी।

मोर वाली रंगोली

बटरफ्लाई रंगोली

तितली वाली इस सुंदर रंगोली से आपके घर पर आने वालों की नजर नहीं हटेगी। जमीन पर पहले चॉक से आउटलाइन बनाकर सुंदर तितली वाली रंगोली बनाएं। इसमें रंग आप अपने हिसाब से भर सकती हैं।

तितली वाली रंगोली

शानदार होगा वेलकम

अपने मेन गेट या प्रवेश द्वार पर अगर आप यह रंगोली बनाते हैं तो घर में आने वाले हर शख्स का दिल खुश हो जाएगा। ऐसी यूनीक रंगोली कि हर कोई तारीफ भी करेगा।

मेन गेट रंगोली

सिंपल और सुंदर रंगोली

अगर बहुत तामझाम नहीं चाहिए तो यह सिंपल सो रंगोली आप घर के आंगन या पूजाघर में सजा सकते हैं। दोनों ही रंगोली बहुत प्यारी लगती हैं इन्हें दीयों से सजाएं तो रौनक बढ़ जाएगी।

All Images Credit: rangorangoli_by_vino Instagram

सिंपल रंगोली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोटे से घर की सजावट को पूरा कर देंगी ये रंगोली डिजाइन, देख लें फोटोज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।