मेहंदी के 12+ सुंदर डिजाइन, रचने के बाद उतारनी पड़ेगी हाथों की नजर
सावन का महीना आ रहा है ऐसे में मेहंदी की अलग-अलग डिजाइनों की डिमांड बढ़ जाएगी। आप भी तीज, रक्षाबंधन में मेहंदी लगाने की शौकीन हैं तो यहां दिए डिजाइन्स सेव कर सकती हैं।

मेहंदी 16 शृंगार का हिस्सा है। भारतीय महिलाएं इसे कई मौकों पर अलग-अलग वजहों से लगाती हैं। सावन के महीने में लड़कियों के हाथों पर खूबसूरत मेहंदी सजती है। तीज पर शादीशुदा महिलाओं की पूजा मेहंदी बिना अधूरी रहती है। रक्षाबंधन पर इसे बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए लगाती हैं तो करवाचौथ पर सुहागनों के हाथ पर मेहंदी होनी जरूरी है। इतना ही नहीं माना जाता है कि मेहंदी में औषधीय गुण होते हैं जब यह आपके शरीर को स्पर्श करती है तो कई तरह से फायदा करती है। बहाना कोई भी हो अगर आप मेहंदी के शौकीन हैं तो यहां आपके सुंदर डिजाइन्स हैं।
सावन में मेहंदी का महत्व
मेहंदी हर धर्म की महिलाएं पसंद करती हैं। इसे हाथों पर सजाना कई लोगों का शौक होता है। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। माना जाता है कि गर्मी के बाद जब बारिश होती हो तो मेहंदी लगाना बॉडी के लिए अच्छा होता है। मान्यताओं में भी सावन के महीने में मेहंदी का भी काफी महत्व है। पहले के जमाने में मेहंदी को पेड़ से तोड़कर पीसकर किसी भी तरह से हाथों पर लगाकर छोड़ दिया जाता था। धीरे-धीरे इसको सजाना शुरू हुआ। अब तो कई तरह की डिजाइनर मेहंदी चल गई है।

तरह-तरह की मेहंदी
मारवाड़ी मेहंदी से लेकर अरेबिक, 3डी, जूलरी, पाकिस्तानी, टर्की, मंडाला, डिजाइनर और कई तरह की मिक्स मेहंदी के एक्सपेरिमेंट्स होते रहते हैं। यहां बहुत सिंपल और बेसिक पैटर्न हैं जिन्हें देखकर आप मेहंदी लगा सकती हैं या सीखने की प्रैक्टिस कर सकती हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन