फेस पर बोटोक्स जैसा इफेक्ट देखना चाहते हैं तो ट्राई करें ये देसी फेस पैक, स्किन दिखेगी यंग skin tightening face mask natural botox effect on face use this desi nuskha, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

फेस पर बोटोक्स जैसा इफेक्ट देखना चाहते हैं तो ट्राई करें ये देसी फेस पैक, स्किन दिखेगी यंग

Natural face pack for skin tightening: चेहरे की स्किन ढीली होती जा रही और उम्र कम है तो रोजाना ये नेचुरल फेस पैक को अप्लाई करें। महंगे कॉस्मेटिक्स लगाने का बजट नहीं तो ये देसी नुस्खा चेहरे पर ग्लो बढ़ाने और रिंकल फ्री बनाने में मदद करेगा।

Sun, 23 Nov 2025 10:30 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
फेस पर बोटोक्स जैसा इफेक्ट देखना चाहते हैं तो ट्राई करें ये देसी फेस पैक, स्किन दिखेगी यंग

30 के बाद स्किन केयर बेहद जरूरी होता है। इस वक्त की गई लापरवाही ना केवल स्किन में ड्राईनेस बढ़ा देती है बल्कि धीरे-धीरे चेहरे की चमक खोने लगती है और कुछ समय बाद रिंकल्स, फाइन लाइंस नजर आने लगते हैं। चेहरे की स्किन पर उम्र से पहले फाइन लाइंस और रिंकल्स नहीं दिखाना चाहते हैं केवल महंगे क्रीम और कॉस्मेटिक्स पर ही ना टिके रहें। ये कॉस्मेटिक्स हर किसी के बजट में नहीं होते। ऐसे में आप घरेलू नुस्खों को आजमा सकती है। स्किन को फर्म और टाइट बनाने के लिए बोटोक्स का इस्तेमाल बड़े शहरों में तेजी से पॉपुलर हो रहा। लेकिन बोटोक्स नहीं करवाना चाहते लेकिन चेहरे के फाइन लाइंस और रिंकल्स को दूर कर ग्लो चाहते हैं तो घर में इस फेस पैक को ट्राई करें। ये बोटोक्स के जैसा रिजल्ट देने में मदद करेगा।

घर में बनाएं नेचुरल बोटोक्स फेस पैक

फेस की स्किन को सॉफ्ट, ग्लोई, फर्म और रिंकल फ्री बनाना है तो इस काम में मदद करेगी अलसी यानी फ्लेक्स सीड्स। फ्लैक्स सीड्स को पाउडर बनाकर रख लें। साथ में संतरे के छिलके का पाउडर और आंवला पाउडर लें। बस गुनगुने पानी में अलसी के पाउडर को डालकर दस मिनट छोड़ दें। कुछ ही देर में ये बिल्कुल गाढ़ा सा हो जाएगा। अब इसमे संतरे के छिलके का पाउडर और आंवला पाउडर थोड़ा सा मिला लें। पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद फेस को धो लें।

चेहरे पर दिखेगा इफेक्ट

रोजाना इस फेस पैक को अगर लंबे टाइम तक इस्तेमाल करते हैं तो ये चेहरे पर ग्लो बनाने और स्किन को यंग लुक देने में मदद करेगा। कुछ वक्त के बाद आपको खुद इसके इफेक्ट नजर आने लगेंगे। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को ग्लोई बनाने में मदद करते हैं और गुड फैट अंदर से स्किन को नरिश करता है। जिससे एक्ने वगैरह कम होते हैं। वहीं संतरे का छिलका विटामिन सी से भरपूर होता है और आंवले के गुण स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। जब इन तीनों चीज को मिलाकर फेस पैक बनाते और चेहरे पर लगाते हैं तो स्किन को नरिश्मेंट मिलती है और चेहरे पर चमक कुछ समय बाद दिखने लगती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।