अनवांटेड हेयर हटाने के लिए वैक्सिंग का लेती हैं सहारा तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो स्किन हो जाएगी डैमेज
Precautions with doing face wax to remove unwanted hair: चेहरे पर उगे अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेती हैं तो इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। नहीं तो फेस पर रैशेज, बर्न, इरिटेशन और इंफ्लेमेशन होने में देर नहीं लगेगी।

फेस पर अनवांटेड हेयर को हटाने के लिए लेडीज में वैक्सिंग करवाना काफी कॉमन है। काफी सारी लेडीज अपर लिप्स, चिन और गाल के साइड पर उगे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग का यूज करती हैं। लंबे टाइम तक वैक्स यूज करने से कई बार उनकी स्किन पर रैशेज, इरिटेशन जैसी दिक्कतें भी होने लगती है। जिसका कारण अक्सर आफ्टर वैक्सिंग केयर की पूरी जानकारी ना होना कारण होता है। फेस पर अक्सर वैक्स से बाल हटवाती हैं तो बातों का भी ध्यान जरूर रखें।
वैक्सिंग के बीच में गैप रखें
फेस के अनवांटेड हेयर हटवाने के लिए वैक्स करवाती हैं तो ध्यान रखें कि दोबारा वैक्स करवाने में कम से कम 3-4 हफ्ते का गैप हो। वैक्स की वजह से स्किन की बारीक लेयर बाहर आ जाती है। जल्दी-जल्दी वैक्स करवाने से स्किन के बैरियर के डैमेज होने के चांस रहते हैं। वहीं स्किन पर इन्फ्लामेशन होने के खतरा भी होता है।
इन कंडीशन में ना करवाएं फेस पर वैक्स
फेस पर अगर एक्ने और पिंपल निकले हुए हैं। स्किन काफी सेंसेटिव फील कर रही है तो उन मौकों पर वैक्सिंग करवाने से बचें। काफी सारी गर्ल्स को पीरियड्स के पहले काफी सेंसेटिव स्किन महसूस होती है। तो उस वक्त बिल्कुल भी वैक्सिंग ना करवाएं।
फेस पर ना यूज करें एक्टिव इंग्रीडिएंट्स
चेहरे पर रेटिनॉल, ग्लाइकोलिक एसिड जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का यूज करते हैं तो इन सारी स्किन केयर प्रोडक्ट्स को वैक्स करवाने के कम से कम दो दिन पहले से ही बंद कर दें। जिससे आउटर स्किन पर हो रहा इफेक्ट कम हो जाए, उसके बाद ही वैक्स करवाएं।
वैक्सिंग के बाद स्किन को करें मॉइश्चराइज
जब भी फेस पर वैक्स करवा रही हों तो वैक्सिंग के बाद चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करना ना भूलें। इससे स्किन पर होने वाली ड्राईनेस कम होगी और स्किन को सॉफ्ट होने की मदद मिलेगी और ड्राईनेस, इरिटेशन नहीं होने पाएगी।
वैक्सिंग के लिए लो टेंपरेचर को चुनें
फेस के अनवांटेड हेयर को हटाने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। तो एक बात का ध्यान और रखें। कोशिश करे वैक्सिंक का टेंपरेचर लो हो। जिससे कि ये स्किन को कम डैमेज करे। वैक्सिंग करने के साथ स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए इन 5 चीजों का ध्यान जरूर रखें। जिससे कि वैक्स की वजह से चेहरे पर इंफ्लेमेशन, दानें, बर्न या फिर स्किन में रैशेज पड़ने का खतरा कम रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन