बालों को नेचुरली काला करना चाहते हैं तो इन 3 आयुर्वेदिक चीजों को मिलाकर बनाएं हेयर सीरम permanent solution for grey hair make ayurvedic serum at home, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

बालों को नेचुरली काला करना चाहते हैं तो इन 3 आयुर्वेदिक चीजों को मिलाकर बनाएं हेयर सीरम

White hair to black naturally permanent: बुढ़ापे से पहले ही बाल सफेद होना शुरू हो गए हैं तो इन 3 आयुर्वेद में जड़ी-बूटी बताई गईं चीजों की मदद से हेयर सीरम बनाकर तैयार कर लें। इसे रोजाना लगाने से कुछ ही महीनों में बालों की सफेदी खत्म होने लगेगी और बाल पहले जैसे काले हो जाएंगे।

Fri, 13 June 2025 02:08 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
बालों को नेचुरली काला करना चाहते हैं तो इन 3 आयुर्वेदिक चीजों को मिलाकर बनाएं हेयर सीरम

बालों के सफेद होने की समस्या काफी सारे लोगों को परेशान करती है। इसे छिपाने के लिए अक्सर लोग केमिकल वाले हेयर कलर लगाना शुरू कर देते हैं। जबकि अगर कम उम्र में बाल सफेद हो रहे हैं तो उन्हें सही तरीके से काला भी किया जा सकता है। साथ ही ये नेचुरल चीजें बालों के झड़ने को भी रोकेंगे। तो अगर आप भी बालों के असमय सफेद होने से परेशान हो गए हैं तो इन 3 आयुर्वेदिक चीजों को मिलाकर हेयर सीरम तैयार कर लें। ये बालों को नेचुरली काला करने में मदद करेंगी।

3 आयुर्वेदिक हर्ब्स से बनाएं हेयर सीरम

बालों को नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं तो बस इन 3 चीजों को मिलाकर हेयर सीरम तैयार करें।

अमलतास

मंजिष्ठा

अर्जुन की छाल

आयुर्वेद में ये सारी चीजों को औषधि माना जाता है और इनके कई सारे फायदे बताए गए हैं। इन चीजों को मार्केट से खरीदकर घर लाएं और इस तरह से हेयर सीरम तैयार करें।

बालों को नेचुरली काला करने वाला हेयर सीरम

सौ ग्राम की मात्रा में इन तीनों चीजों को लेकर किसी कांच के जार में डाल दें। साथ ही इसमे दो लीटर के करीब पानी डाल दें। अब रातभर के लिए इसे भीगा रहने दें। सुबह इन सारी चीजों को पानी सहित किसी भगोने या बर्तन में पलटकर पकाएं। इसे तब तक उबालें जब तक कि ये बिल्कुल पककर आधा ना रह जाए। अब इस काले पानी को छानकर ठंडा कर लें और स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।

बालों को काला करना है तो ऐसे लगाएं हेयर सीरम

बालों को नेचुरली काला करना चाहते हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले इस हेयर सीरम को जड़ों पर स्प्रे करें और बालों पर लगाएं। रोजाना इस हेयर सीरम को लगाने से कुछ महीनों में ही बाल नेचुरली काले दिखने लगेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।