चेहरे पर बार-बार पिंपल, ड्राइनेस या दाग? स्किन हेल्थ से जुड़े अहम संकेत बता रहे हैं एक्सपर्ट
चेहरे पर होने वाली कुछ समस्याओं को हम साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं या फिर क्रीम-फेस वॉश बदल लेते हैं। लेकिन कुछ प्रॉब्लम्स स्किन हेल्थ से जुड़े अहम संकेत देते हैं।

चेहरे पर पिंपल्स, ड्राईनेस, दाग-धब्बे, जलन, चुभन की समस्या को हम कई बार मामूली समझकर इग्नोर मार देते हैं। ज्यादा दिक्कत होने पर हम अपने फेस वॉश या फिर क्रीम को दोष देते हैं और उन्हें बदल देते हैं। दिल्ली की डर्मेटोलॉजिस्ट सुधा कपूर का कहना है कि हर स्किन प्रॉब्लम का समाधान क्रीम-फेसवॉश बदलना नहीं होता और हर समस्या छोटी नहीं होती। अगर बार-बार आपकी स्किन पर एक जैसी समस्या हो रही है, तो ये गंभीर स्किन हेल्थ का संकेत है, जिसे आप नजरअंदाज कर रहे हैं। चलिए बताते हैं क्या हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स, जिन्हें आप अनजाने में इग्नोर कर रही हैं-
क्या हैं स्किन प्रॉब्लम्स?
1- जलन-चुभन
अगर आपको फेस स्किन पर जलन या चुभन की समस्या महसूस हो रही है, तो इसे आप सेंसिटिव स्किन का कारण न समझें। बल्कि ये स्किन बैरियर के डैमेज होने का लक्षण है। जब त्वचा की ऊपरी परत कमजोर हो जाती है, तब ऐसा होता है। इसके अलावा ज्यादा Vitamin C, Retinol, AHA का इस्तेमाल भी एक कारण हो सकता है। ऐसे में आप 7-8 दिन सिंपल स्किन केयर रूटीन फॉलो करें और Ceramide-based moisturizer लगाएं।
2- बिना पिंपल्स के लालिमा
हर बार स्किन एलर्जी की वजह से ही बिना पिंपल्स के लालिमा (रेडनेस) नहीं होती बल्कि ये Rosacea की शुरुआती स्टेज हो सकती है या फिर ज्यादा स्ट्रेस और हार्मोनल बदलाव के कारण हो सकती है। ऐसे में आप एक्सफोलिएशन कम करें और अपने स्किन डॉक्टर को दिखाएं।
3- ज्यादा ऑयली या ड्राईनेस
अगर त्वचा जरूरत से ज्यादा अचानक ऑयली या फिर ड्राई होने लगी है, तो इसका दोष मौसम को न दें। बल्कि ये डिहाइड्रेशन, हार्मोनल इम्बैलेंस, ओवर क्लीनिंग की वजह से हो सकता है। ऐसे में आपको स्किन के हिसाब से फेस वॉश लेना है और सिर्फ 1-2 बार करना है और मॉइश्चराइजर लगाना है।
4- होठों का बार-बार फटना
अगर आपको होंठ बार-बार फट रहे हैं, तो ये लिप बाम से ठीक नहीं होंगे। बल्कि ये विटामिन B और आयरन की कमी का संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी होने पर भी होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखें और SPF वाला लिप बाम चुनें।
5- काले घेरे
आंखों के नीचे काले घेरे बार-बार हो जाते हैं, तो ये सिर्फ नींद की कमी का कारण नहीं होते। इसकी वजह एलर्जी, ज्यादा स्क्रीन टाइम, आयरन की कमी हो सकती है। आप आंखों को रगड़ने से बचें और स्क्रीन टाइम कम करें।
6- चेहरे के दाग
अगर आपके फेस पर 2 महीने से ज्यादा तक दाग हो रहे हैं, तो इन्हें साधारण समझकर नजरअंदाज न करें। ये मेलाज्मा, हार्मोनल पिग्मेंटेशन का संकेत हो सकते हैं। इसके लिए आपको सनस्क्रीन रोजाना लगानी है और अपने डॉक्टर से मिलें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन