66 की नीतू कपूर और 31 की अथिया शेट्टी के स्किन केयर में है खूब फर्क, अपनी उम्र के हिसाब से आप भी लें उनसे टिप्स Neetu Kapoor and Athiya Shetty skin care is different you should also take tips from them according to your age, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

66 की नीतू कपूर और 31 की अथिया शेट्टी के स्किन केयर में है खूब फर्क, अपनी उम्र के हिसाब से आप भी लें उनसे टिप्स

  • एक्ट्रेस की स्किन बढ़ती उम्र में भी हमेशा ग्लोइंग और फ्लॉलेस दिखती है। ऐसा उनके स्किन केयर के कारण होता है। यहां जानिए नीतू कपूर और अथिया शेट्टी का स्किन केयर क्या है।

Mon, 23 Sep 2024 03:00 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
66 की नीतू कपूर और 31 की अथिया शेट्टी के स्किन केयर में है खूब फर्क, अपनी उम्र के हिसाब से आप भी लें उनसे टिप्स

एक्ट्रेसेस को देखने के बाद हर महिला उन्ही की कॉपी करने की कोशिश करती है, फिर चाहें कपड़े पहनने का तरीका हो या फिर बालों की स्टाइलिंग करनी हो। लेकिन बात जब अदाकाराओं के ग्लोइंग और बेदाग त्वचा की आती है तो उसे पाने की वह खूब कोशिश करती हैं। लेकिन फिर भी वो निखार नहीं मिलता। हाल ही में मीरा कपूर की यूट्यूब सीरीज में उन्होंने हर उम्र की एक्ट्रेसेस से स्किन केयर को लेकर बात की। इसमें 66 साल की नीतू कपूर और 31 साल की अथिया शेट्टी भी शामिल हुईं। दोनों के स्किन केयर रूटीन अलग-अलग हैं। आप भी उम्र के मुताबिक इनके रूटीन को फॉलो कर सकते हैं। जानिए क्या है इन अदाकाराओं का स्किन केयर रूटीन।

पहले जानिए 66 की नीतू कपूर का स्किन केयर

जब नीतू कपूर ने अपने स्किन केयर के बारे में बताया तो उन्होंने कहा की वह बहुत ज्यादा चीजों का इस्तेमाल नहीं करती। उनके स्किन केयर में क्लींजिंग और मॉइश्चराइजिंग शामिल है। हालांकि, वह रेटिनॉल का इस्तेमाल काफी लंबे समय से कर रही हैं। इसे वह हफ्ते में एक या दो बार लगाती हैं।

- एक्ट्रेस ने कभी भी एसपीएफ का इस्तेमाल नहीं किया है और वह बालों में भी किसी तरह के तेल का इस्तेमाल नहीं करती।

- नीतू का मानना है कि एंटी एजिंग क्रीम जैसा कुछ नहीं होता।

- स्किन का ख्याल रखने के लिए वह हेल्दी खाने को अपनाती हैं और अपनी गट हेल्थ का अच्छे से ख्याल रखती हैं।

क्या है 31 की अथिया शेट्टी का स्किन केयर

अथिया ने बताया की पहले वे बहुत ज्यादा और नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती थी। लेकिन समय के साथ उन्होंने इसे बदला।

- अथिया कहती हैं कि जब उम्र कम होती है तब हम अपने खाने-पीने का उतना ख्याल नहीं रखते हैं जो गलत है। समय के साथ खाने पीने की आदतों में बदलाव करना बहुत जरूरी है।

- एक्ट्रेस ट्रेंडी ब्यूटी रूटीन को खूब फॉलो करती हैं। वह राइस वॉटर टोनर का इस्तेमाल करती हैं।

- अथिया को फेस टूल्स का इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। इसे यूज करने के लिए वह नारियर के तेल या रोज हिप ऑयल जैसे तेलों का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस अपनी मां के एक नुस्खे को भी फॉलो करती हैं। जिसमें एक क्रीम में वह विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्ट्रेस शरवरी वाघ के ब्यूटी सीक्रेट्स हैं बेहद खास, रेडिएंट स्किन पाने के लिए क

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।