लड़कियों के हाथों पर सुंदर लगती है अरेबिक बेल, सावन में लगाकर लूटें तारीफें
मेहंदी के ऑलटाइम हिट डिजाइन्स की बात करें तो अरेबिक हमेशा ट्रेंड में रहता है। वहीं लड़कियां जब सिंपल डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो बेल प्रिफर करती हैं। यहां ऐसे ही 12 पैटर्न्स हैं जो हाथों पर बहुत प्यारे लगते हैं।

सावन का महीना मेहंदी लवर्स के लिए सुनहरा मौका है। हिंदू धर्म को मानने वाले खासकर सावन, तीज और रक्षाबंधन जैसे मौकों पर मेहंदी लगाते हैं। वैसे मेहंदी का लेना-देना किसी खास धर्म से नहीं है। मेहंदी ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं के शृंगार का अहम हिस्सा है। अगर आप मेहंदी की बैक-फ्रंट हैंड की बेल टाइप या अरेबिक डिजाइन्स तलाश रही हैं तो यहां कुछ सैंपल पैटर्न हैं। इन्हें देखकर लगा सकती हैं।
अरेबिक स्टाइल मेहंदी
यहां अरेबिक स्टाइल में बेल दी गई हैं। इन्हें आप फ्रंट या बैक दोनों तरफ लगा सकते हैं। सारे डिजाइन्स कलाई से शुरू हुए हैं और उंगलियों तक गए हैं। अगर आपको भरा हाथ चाहिए तो पूरी हथेली पर फैली डिजाइन के साथ सारी उंगलियों पर मेहंदी लगा सकती हैं। खाली हाथ चाहिए तो कलाई से शुरू होकर एक उंगली तक लगा सकती हैं। यहां मिक्स पैटर्न्स हैं इन्हें आप अपने हिसाब से चुन सकती हैं। इस मेहंदी की खास बात ये है कि इसमें आउटलाइन मोटी है और अंदर शेड देने की कोशिश है। यह मेहंदी रचकर बहुत सुंदर दिखती है।

बैक हैंड बेल
दूसरा पैटर्न है जिसमें ज्यादातर फूल और मंडाला आर्ट वाली बेल हैं। इन्हें छोटे बच्चों के हाथों पर लगा सकते हैं। या फिर अगर आपको मिनिमलिस्ट मेहंदी चाहिए तो ये सिंपल बेल सावन के लिए परफेक्ट हैं।

Credit: cjmehndi_designe Instagram
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन