मानसी कुकरेजा का सीक्रेट फेस वॉश रूटीन, बस 3 स्टेप्स और पाएं पार्लर जैसा ग्लो !
Right Way To Wash Face : मानसी कहती हैं कि इस तरह चेहरा साफ करने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है और उसे प्राकृतिक चमक भी मिलती है। आइए जानते हैं क्या है मानसी का फेस वॉश 3-स्टेप रूटीन।

अकसर लोग यह शिकायत करते हैं कि महंगे से महंगा फेस वॉश लगाने के बाद भी चेहरा डल, ऑयली या समय से पहले बूढ़ा नजर आ रहा है। अगर आपकी भी खुद से यह शिकायत है और बाजार में मिलने वाले ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लगाकर थक चुकी हैं तो अपने चेहरे को धोने के तरीके पर भी एक नजर डाल लीजिए। जी हां, कई बार आपके चेहरे का निखार आपके ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि उन्हें इस्तेमाल करने के तरीका छीन रहा होता है। फेमस कंटेंट क्रिएटर मानसी कुकरेजा ने सोशल मीडिया पर चेहरा धोने का सही तरीका शेयर करते हुए अपने फैंस से कुछ गलतियां करने से बचने की सलाह दी है। मानसी कहती हैं कि इस तरह चेहरा साफ करने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है और उसे प्राकृतिक चमक भी मिलती है। आइए जानते हैं क्या है मानसी का फेस वॉश 3-स्टेप रूटीन।
मानसी कुकरेजा का 3-स्टेप फेस वॉश रूटीन
चेहरे पर जेंटल तरीके से लगाएं फेस वॉश
मानसी का पहला सुझाव यह है कि चेहरा धोने के लिए सबसे पहले अपनी स्किन टोन के अनुसार फेस वॉश का चुनाव करें। इसके लिए सबसे पहले चेहरे पर पानी की छींटे मारकर गीला कर लें। इसके बाद फेस वॉश हाथों हथेलियों के डालकर पूरे चेहरे पर फैलाते हुए हल्के हाथों से मलते हुए कुछ मिनट चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और प्रदूषण की लेयर साफ हो जाएगी। चेहरे पर फेस वॉश लगाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि चेहरे को जोर-जोर से रगड़ते हुए साफ नहीं करना है। ऐसा करने से चेहरे पर जलन, लालिमा और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
ठंडे पानी से धोएं चेहरा
मानसी का कहना है कि चेहरा धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। ठंडे पानी से चेहरा धोने से चेहरे के सेल्स को नुकसान नहीं होता। अगर आपको ठंड ज्यादा लगती है तो आप गुनगुने पानी का भी यूज कर सकते हैं।
टॉवल की जगह पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें
मानसी चेहरे पर टॉवल का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह देती हैं। मानसी का कहना है कि ऐसा करने से इंफेक्शन, मुंहासे और फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए आप गीले चेहरे को पोंछने के लिए पेपर टॉवल या टिशू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन