गलत शेड में खरीद लिया है ब्लशर तो लगाने का ये तरीका जरूर जान लें, बच जाएंगे पैसे how to use wrong shade blusher if you buy, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

गलत शेड में खरीद लिया है ब्लशर तो लगाने का ये तरीका जरूर जान लें, बच जाएंगे पैसे

How to use liquid blusher: ब्लशर का गलत शेड पूरे चेहरे को खराब कर देता है। खासतौर पर लिक्विड ब्लशर लगाते समय सावधानी रखनी चाहिए। ये दिखने में आसान लगते हैं लेकिन इन्हें लगाना ज्यादा मुश्किल होता है। अगर आपने डार्क कलर के ब्लश को खरीद लिया है तो उसे लगाने का सही तरीका जान लें।

Thu, 25 Sep 2025 07:01 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
गलत शेड में खरीद लिया है ब्लशर तो लगाने का ये तरीका जरूर जान लें, बच जाएंगे पैसे

मेकअप करना एक आर्ट है और मेकअप प्रोडक्ट चुनना भी आर्ट का जरूरी हिस्सा है। काफी सारी लड़कियां ऑनलाइन या शॉप से गलत प्रोडक्ट खरीद लेती हैं। और फिर, जब उसका यूज नहीं लगता तो फेंक देती हैं या फिर उसे यूज ही नहीं करती तो वो बेकार हो जाता है। अगर आपने गलती से ज्यादा डार्क शेड का ब्लशर खरीद लिया है। तो उसे यूं ही फेंक कर पैसे बर्बाद करने की बजाय लगाने का तरीका जान लें। जिससे आपके दूसरे ब्लश को खरीदने के पैसे बच जाएंगे। और गालों को सही शेड मिल जाएगा।

कैसे चुनें सही ब्लश

वैसे तो अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही ब्लशर का कलर सेलेक्ट करना चाहिए। वार्म टोन की स्किन है तो हमेशा पिंक शेड के डार्कर कलर को भी चुनना चाहिए। वहीं लिक्विड ब्लश खरीदते समय काफी ध्यान रखना पड़ता है। नहीं तो ये चेहरे पर ज्यादा हो जाता है और पूरा लुक बिगड़ जाता है। लिक्विड ब्लश अगर गलत शेड या ज्यादा ब्राइट कलर का खरीद लिया है तो उसे लगाने का तरीका जान लें।

सीधे गालों पर ना लगाएं

लिक्विड ब्लश अक्सर लड़कियां सीधे गालों पर अप्लाई करके स्मज कर लेती हैं। लेकिन ऐसा करने से ही अक्सर ज्यादा ब्लशर लग जाता है और वो ज्यादा डार्क,पिग्मेंटेड दिखता है। इसलिए सीधे अप्लाई ना करें।

ब्लशर में मिलाएं फाउंडेशन

अगर ब्लश का कलर ज्यादा डार्क है और वो लिक्विड फॉर्म में है तो उसे सबसे पहले हथेली के पीछे वाले हिस्से पर थोड़ा सा निकाल लें। अब उसमे जरा सा फाउंडेशन डालकर मिक्स करें ऐसा करने से ब्लश का कलर हल्का बन जाएगा। ध्यान रहे कि इसे अपनी स्किन टोन के हिसाब से थोड़ा सा पिग्मेंटेड रखें। बहुत हल्का कर देने से चेहरे पर अजीब दिखेगा। बस इस ब्लश को किसी ब्रश की मदद से गालों पर अप्लाई करें।

ब्लशर लगाने का सही तरीका

ब्लशर को कभी भी सीधे गालों के उभरे हुए भाग पर नहीं लगाना चाहिए। वहीं फेस को लिफ्ट करना है तो ब्लशर को हमेशा गाल से ऊपर की तरफ स्ट्रोक मारें। ऐसा करने से फेस लिफ्ट नजर आएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।