त्वचा निखारने के लिए घर पर इस तरह तैयार करें रोज जेल, फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगी स्किन How to Make Rose Gel To get fresh and glowing Skin on Karwa chauth, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

त्वचा निखारने के लिए घर पर इस तरह तैयार करें रोज जेल, फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगी स्किन

  • गुलाब की पंखुड़ियां चेहरे को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती हैं। यहां हम रोज जेल बनाने का तरीका बता रहे हैं। जिसे चेहरे पर लगाने के बाद आप स्किन पहले से कई ज्यादा निखरी दिखने लगेगी।

Sat, 19 Oct 2024 09:08 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
त्वचा निखारने के लिए घर पर इस तरह तैयार करें रोज जेल, फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगी स्किन

महिलाएं अपने चेहरे का निखार बढ़ाने और सुंदर दिखने के लिए महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कोई त्योहार आ जाए तो एक से एक फेशियल भी करवाना पसंद करती हैं। इतना सब कुछ करने के बाद भी कई बार चेहरे पर वैसा ग्लो नहीं आता जैसे की उन्हें उम्मीद होती है। इन सभी चीजों को करवाने से रंगत में फर्क तो दिख जाता है लेकिन फिर कुछ समय के बाद चेहरा फिर से बेजान दिखने लगता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको घर पर बने इस जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। ये जेल गुलाब से तैयार किया जाता है। इसके इस्तेमाल करने के बाद से ही आपके चेहरे पर फ्रेशनेस और निखार दिखाई देने लगेगा। वैसे भी स्किन के लिए गुलाब काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है गुलाब से जेल कैसे बनाएं।

गुलाब जेल बनाने के लिए आपको चाहिए-

एक मुट्ठी फ्रेश गुलाब की पंखुड़ियां

2 कैप्सूल विटामिन ई

2 चम्मच एलोवेरा जेल

राइस वॉटर

कैसे बनाएं गुलाब जेल

घर पर गुलाब जल बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच चावल को पानी में अच्छे से धोने के बाद इसे थोड़े पानी में भिगो दें। कम से कम आधे घंटे तक भीग जाने के बाद इसके पानी को छान लें। फिर इस पानी में फ्रेश गुलाब की पंखुड़ियों को मिलाएं। अब इसे धीमी आंच पर कम से कम 5 मिनट तक उबलने दें। जब ये उबल जाए तो इसे छान लें और विटामिन ई कैप्सूल, एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। गुलाब जेल तैयार है, इसे किसी कंटेनर में डालकर रख लें। इस जेल को आप 2-3 हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं। हालांकि, इसे फ्रिज में रखना होगा। इस जेल को साफ चेहरे पर सुबह और रात में सोने से पहले लगाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्राई स्किन पर लगाएं ये फेस पैक, खिंची-खिंची त्वचा भी दिखेगी ग्लोइंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।