सावन में हाथों पर रचानी है गहरी मेहंदी डिजाइन तो अपनाएं ये 5 तरीके, हाथों से नजरें हटाना होगा मुश्किल home remedies to get natural dark colour beautiful mehndi designs tips to get dark colour latest henna designs, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

सावन में हाथों पर रचानी है गहरी मेहंदी डिजाइन तो अपनाएं ये 5 तरीके, हाथों से नजरें हटाना होगा मुश्किल

Tips To Darken Mehndi Naturally: गाढ़ी रची मेहंदी पिया के प्यार का सबूत होता है। माना जाता है कि जिस भी महिला की मेहंदी गाढ़ी रचती है, उसका पति उससे बहुत प्यार करता है। इसलिए हर महिला यही चाहती है कि उनके हाथों पर लगी मेहंदी का रंग खूब गहरा रचे।

Thu, 10 July 2025 01:25 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
सावन में हाथों पर रचानी है गहरी मेहंदी डिजाइन तो अपनाएं ये 5 तरीके, हाथों से नजरें हटाना होगा मुश्किल

Tips To Darken Mehndi Colour Naturally: तीज-त्योहारों पर हाथ-पैरों में मेहंदी लगाने की परंपरा भारत में सदियों पुरानी है। मेहंदी को सुहाग का प्रतीक माना जाता है, और यही वजह है कि महिलाएं सुहाग की इस निशानी को हर शुभ अवसर पर अपने सोलह शृंगार में जरूर शामिल करती हैं। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो गाढ़ी रची मेहंदी पिया के प्यार का सबूत होता है। माना जाता है कि जिस भी महिला की मेहंदी गाढ़ी रचती है, उसका पति उससे बहुत प्यार करता है। इसलिए हर महिला यही चाहती है कि उनके हाथों पर लगी मेहंदी का रंग खूब गहरा रचे। सावन का पवित्र महीना बस शुरू होने वाला है। ऐसे में महिलाओं ने अपने हाथों के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन भी पसंद कर लिए होंगे। लेकिन यही लेटेस्ट हिना डिजाइन उस समय हाथों पर लगे फीके लगने लगते हैं, जब मेहंदी का रंग हाथों पर गहरा नहीं चढ़ता। अगर आप इस सावन हाथों पर डार्क मेहंदी रची देखना चाहती हैं तो फॉलो करें ये 5 घरेलू नुस्खे।

मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करेंगे ये टिप्स

मेहंदी का तेल

हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले मेहंदी का तेल जरूर लगा लें। इस उपाय को करने से मेहंदी का रंग गहरा होता है। आपने अकसर मेहंदी लगाने वालों को भी ऐसा करते हुए देखा होगा।

लौंग का यूज

हाथों पर लगी मेहंदी सूखने पर उसे हटा दें। इसे बाद एक छोटे सॉस पैन में कुछ लौंग डालकर तब तक गर्म करें जब तक उनमें से धुआं न निकलने लगें। इसके बाद अपने मेहंदी लगे हाथ हवा में तवे के ऊपर रखते हुए हाथों को धुएं के संपर्क में लाएं। इस उपाय को करने से मेहंदी का हाथों पर अच्छा गहरा रंग आएगा। इसे अलावा आप लौंग का तेल भी हल्का गर्म करके हाथों पर लगा सकती हैं।

विक्स या आयोडेक्स

विक्स या आयोडेक्स की मदद से भी मेहंदी का रंग गहरा किया जा सकता है। बाम तासीर में गर्म होती है, जिससे मेहंदी को हीट मिलती है और उसका रंग गहरा हो जाता है। इस उपाय को करने के लिए हाथों पर रात भर मेहंदी लगी रहे दें। अगली सुबह मेहंदी को हल्के हाथों से रगड़ते हुए उतार लें। इसके बाद मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए हाथों पर विक्स लगाएं।

चीनी-नींबू का घोल

चीनी का घोल मेहंदी लगे हाथों पर लगाने से उसका रंग गाढ़ा हो जाता है। इस घोल में नींबू का रस मिलाने से मेहंदी का रंग गहरा होता है। कॉटन की मदद से नींबू-चीनी के घोल को मेहंदी पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. जब मेहंदी पूरी तरह से छूट जाए तो इस मिश्रण को हाथ पर दोबारा लगाएं।

अचार का तेल

मेहंदी सूखने के बाद हाथों पर रुई की मदद से अचार का तेल लगाने से भी कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।