स्किन पर दिख रहे ओपन पोर्स अजीब लगते हैं तो ये फेस पैक लगाएं, स्मूद दिखने लगेगा चेहरा effective face pack for open pores in oily skin, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

स्किन पर दिख रहे ओपन पोर्स अजीब लगते हैं तो ये फेस पैक लगाएं, स्मूद दिखने लगेगा चेहरा

Face Pack for open pores: चेहरे की स्किन पर रोमछिद्र काफी बड़े और विजिबल हो गए और चेहेर की सुंदरता को कम कर रहे हैं। तो महंगे सीरम और केमिकल वाले प्रोडक्ट को लेने की बजाय इन ओपन पोर्स को कम करने के लिए फेस पैक लगाएं। दिखेगा ग्लो।

Sun, 17 Aug 2025 04:38 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
स्किन पर दिख रहे ओपन पोर्स अजीब लगते हैं तो ये फेस पैक लगाएं, स्मूद दिखने लगेगा चेहरा

सॉफ्ट, स्मूद स्किन तो हर किसी की चाहत होती है। लेकिन काफी सारे लोग चेहरे पर दिखने वाले ओपन पोर्स से परेशान रहते हैं। नाक, गाल और माथे पर अक्सर ये पोर्स ज्यादा विजिबल होते हैं। हालांकि ये पोर्स हेल्दी स्किन के लिए जरूरी हैं और इनसे स्किन हाइड्रेडेट रहती है और टॉक्सिंस को बाहर निकालती है। लेकिन ज्यादा बड़े और साफ नजर आने वाले पोर्स स्किन की सुंदरता को खराब कर देते हैं। इन ओपन पोर्स को बिना महंगे सीरम और फेशियल के ही छोटा और टाइट किया जा सकता है। जिससे कि ये आसानी से विजिबल ना रहें। किचन में कई ऐसे इंग्रीडिएंट्स रहते हैं जो स्किन के ओपन पोर्स को घटाने में मदद करते हैं। लगाएं ये फेस पैक।

ऑयली स्किन के लिए

जिन लोगों की ऑयली स्किन होती है। उनके चेहरे पर ओपन पोर्स ज्यादा विजिबल होते हैं। कारण है इन पोर्स से निकलने वाला ऑयल जो इसे और भी ज्यादा हाइलाइट कर देता है। ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे इफेक्टिव रहती है। ये नेचुरल ऑयल को अब्जॉर्ब करती है और स्किन को टाइट करने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल में भिगोकर पैक तैयार करें और लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। लगातार सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं। ये स्किन को फ्रेश और क्लीन लुक देगी और ओपन पोर्स भी छोटे नजर आने लगेंगे।

टोमैटो और लेमन जूस फेस पैक

टमाटर और लेमन दोनों ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि इन दोनों को मिलाकर लगाने से स्किन ज्यादा तेजी से ग्लो करती है। ऑयली स्किन पर ओपन पोर्स की समस्या है तो नींबू का रस और टमाटर का गूदा मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ये ना केवल पोर्स को कम करने में मदद करेगा बल्कि इंस्टेंट स्किन को ब्राइट दिखाएगा। हालांकि इन फेस पैक को लगाने के बाद गुड क्वालिटी का मॉइश्चराइर जरूर लगाएं। जिससे स्किन पर ड्राईनेस नजर ना आए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।