मेकअप ब्रश और स्पंज साफ करने के लिए अपनाएं ये क्लीनिंग हैक्स, मिनटों हो जाएंगे नए जैसे easy hacks to clean makeup brushes and sponge at home, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

मेकअप ब्रश और स्पंज साफ करने के लिए अपनाएं ये क्लीनिंग हैक्स, मिनटों हो जाएंगे नए जैसे

मेकअप करने के लिए कई तरह के ब्रशेस का इस्तेमाल होता है और फाउंडेशन लगाने के लिए स्पंज का यूज करते हैं। इन्हें साफ करना काफी जरूरी होता है, वरना स्किन एलर्जी हो सकती है। चलिए क्लीनिंग के कुछ टिप्स बताते हैं।

Thu, 5 Feb 2026 04:28 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
मेकअप ब्रश और स्पंज साफ करने के लिए अपनाएं ये क्लीनिंग हैक्स, मिनटों हो जाएंगे नए जैसे

मेकअप प्रोडक्ट्स एक्सपायरी कभी इस्तेमाल नहीं करने चाहिए, वैसे ही मेकअप के ब्रश गंदे नहीं होने चाहिए। मेकअप ब्रश अगर गंदे होंगे, तो वही गंदगी आपकी स्किन पर जाएगी। ऐसे में स्किन से जुड़ी एलर्जी, इंफेक्शन का खतरा बढ़ेगा। मेकअप ब्रश को वैसे तो लोग बॉक्स में बंद करके रख देते हैं लेकिन अक्सर इनमें मेकअप लगा रहता है और ये नुकसानदायक हो जाता है। अगर आप भी मेकअप ब्रश और स्पंज को साफ नहीं कर पाती हैं, तो हम आपको सफाई के आसान हैक्स बताते हैं। इससे ब्रश और स्पंज दोनों आसानी से साफ हो जाएंगे।

मेकअप ब्रश कैसे साफ करें?

1- साबुन-शैंपू

गुनगुने पानी में शैंपू या फिर साबुन डालकर घोल बनाएं। इसमें 5-10 मिनट के लिए ब्रश भिगोकर रख दें। इसके बाद दूसरे साफ टूथब्रश से मेकअप ब्रशेस को साफ करें।

2- सिरका-नींबू घोल

गुनगुने पानी में सिरका और नींबू के रस को मिलाकर घोल तैयार करें। इसमें मेकअप ब्रश को डुबोकर रखें। सिरका-नींबू क्लीनिंग एजेंट माने जाते हैं, ये डस्ट पार्टिकल्स को हटा देंगे।

3- नारियल का दूध

मेकअप ब्रश में मौजूद गंदगी चिकनाई से भी हट सकती हैं। इसके लिए आपको एक छोटे कटोरे में एक चम्मच नारियल का दूध और एक चम्मच डिश सोप मिलाकर घोल तैयार करना होगा। अब इसमें ब्रश और स्पंज को भिगोकर रखें और फिर साफ पानी से धोएं।

4- ऑलिव ऑयल

मेकअप स्पंज को साफ करने के लिए गर्म पानी में ऑलिव ऑयल और शैंपू को मिलाकर घोल बनाएं। इसमें स्पंज को 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें और फिर अच्छे से निचोड़ दें। इसके बाद 4-5 बार साफ पानी से क्लीन करें, फिर सूखने के लिए रखें।

5- टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल और बेबी शैंपू के घोल में भी मेकअप ब्रश और स्पंज को साफ कर सकती हैं। घोल बनाकर ब्रश इसमें भिगोकर रखें और फिर 15 मिनट बाद साफ पानी से धोएं। सभी ब्रश को अच्छे से धोएं और फिर सुखाकर ही बॉक्स में रखें। गीले ब्रश में मेकअप चिपक जाएगा।

कब बदलें मेकअप ब्रश-

मेकअप ब्रश के बाल अगर मुड़ रहे हैं या टूट रहे हैं, तो इसे बदलने की जरूरत है। स्पंज काला हो चुका है, तो दूसरा खरीद लें। स्पंज का ज्यादा इस्तेमाल होता है, ऐसे में इसे जल्दी-जल्दी बदलना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़े 8 मिथक, इन्हें लोग मान बैठे हैं सच

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।