संतरे के छिलके को न समझें कूड़ा! 4 चीजों को मिलाकर बनाएं डी-टैन फेस पैक, चेहरे पर लौटेगी खोई चमक
संतरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसका छिलका त्वचा के लिए, अगर आप इसका छिलका कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, तो अब ये गलती ना करें। संतरे के छिलके से बना फेस पैक लगाने से टैनिंग दूर होगी और त्वचा पर निखार आएगा। चलिए बताते हैं फेस पैक कैसे लगाते हैं?

चेहरे पर चमक लाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं, महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, फेशियल, क्लीनअप, फेस मास्क सब ट्राई कर लेते हैं। इसके बाद भी चेहरे पर रूखापन, कालापन, दाग-धब्बे, झुर्रियां रहती हैं। इन सभी चीजों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप भी कई चीजें इस्तेमाल करते हुए थक चुकी हैं, तो अब संतरे के छिलके से बना डी-टैन पैक लगाकर देखें। संतरा खाने के बाद हम उसका छिलका कूड़ा समझकर फेंक देते हैं लेकिन ये आपकी स्किन के लिए किसी जादू से कम नहीं है। गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण अक्सर चेहरे का रंग उड़ा हुआ या काला दिखने लगता है, इस अनइवेन टोन को सही करते हुए निखार और झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए संतरे से बना फेस पैक जरूर लगाएं। ब्यूटी डिजिटल क्रिएटर जो ओबरॉय ने ऑरेंज पील फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका शेयर किया है।
संतरे के छिलके का पाउडर
सबसे पहले तो आपको 2-3 संतरे के छिलकों को इकट्ठा करना है और उन्हें 2 दिन तक धूप में सूखाना है। अगर धूप में सुखाने के समय नहीं है, तो माइक्रोवेव में 210 डिग्री पर 20 मिनट के लिए रख दें, फौरन ही सूख जाएंगे। इसके बाद इन छिलकों को मिक्सर में डालकर पीसकर पाउडर तैयार करें।
4 चीजें मिलाएं
संतरे के छिलके के पाउडर में 1 चम्मच चावल का पाउडर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। बस ऐसे आप ऑरेंज पील डी-टैन पैक तैयार कर लेंगी।
कैसे लगाना है
इस फेस पैक को आप चेहरे पर हाथों से मोटी लेयर में लगाएं और 20-25 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों से रब करते हुए पैक को रगड़ते हुए छुड़ाएं। फिर सादे पानी से फेस क्लीन करें। इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगा सकती हैं।
फायदे भी जान लीजिए
संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है और चावल स्किन को ग्लोइंग बनाता है। मुल्तानी मिट्टी-गुलाबजल डीप क्लीनिंज करते हुए त्वचा पर कसावट लाता है। सभी चीजों को मिलाकर लगाने से त्वचा को कई फायदे मिलेंगे-
-दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन: संतरे के छिलके में मौजूद साइट्रिक एसिड डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को खत्म करने में मदद करता है।
-ग्लोइंग स्किन: ये फेस पैक अंदर से चेहरे की सफाई करता है और निखरी त्वचा देगा। इससे स्किन को पोर्स भी खुलेंगे।
-पिंपल्स और ऑयली स्किन: अगर आपकी स्किन ऑयली है या पिंपल्स ज्यादा होते हैं, तो ये फेस पैक लगाएं। इससे एक्स्ट्रा ऑयल खत्म होगा और मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।
-एंटी-एजिंग: ये फेस पैक एंटी-एजिंग माना जाता है, इससे त्वचा पर कसावट आती है। साथ ही झुर्रियों से छुटकारा मिलेगा। अगर धूप से चेहरे डल हो गया है, तो ये रंगत सुधारेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन