चेहरे पर उग रहे बालों का घरेलू समाधान! इन 5 फेस पैक से फेशियल हेयर की ग्रोथ होगी कम 5 home remedies to remove unwanted facial hair naturally slows growth, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

चेहरे पर उग रहे बालों का घरेलू समाधान! इन 5 फेस पैक से फेशियल हेयर की ग्रोथ होगी कम

Home Remedies For Facial Hair: चेहरे पर उग रहे अनचाहे बाल महिलाओं के कॉन्फिडेंस को कम करने लगते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महंगे लेजर ट्रीटमेंट का बजट नहीं तो ट्राई करें ये देसी नुस्खे, जिससे फेशियल हेयर की ग्रोथ कम होगी।

Thu, 23 April 2026 02:21 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
चेहरे पर उग रहे बालों का घरेलू समाधान! इन 5 फेस पैक से फेशियल हेयर की ग्रोथ होगी कम

चेहरे पर उगे बाल लड़कियों की खूबसूरती के कॉन्फिडेंस को कम कर देते हैं। थ्रेडिंग, वैक्सिंग और रेजर से इसे हटाने का आसान जरिया समझती हैं तो रुकें, ये फेशियल हेयर का पर्मानेंट सॉल्यूशन नहीं है। अगर आप चाहती हैं कि चेहरे पर निकल रहे बाल हमेशा के लिए खत्म हो जाएं और बाल पहले की तरह ही खूबसूरत नजर आए तो घरेलू नुस्खे ट्राई करके देखें। जो इन फेशियल हेयर की ग्रोथ को कम करने में मदद करेगा और स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाएगा। ये 5 फेस पैक फेशियल हेयर को रिमूव करने और लाइट करने में मदद करेंगे।

नींबू और चीनी का फेस पैक

नींबू स्किन के लिए नेचुरल ब्लीच का काम करता है। अगर हर रोज इस फेस पैक को फेशियल हेयर पर लगाकर रिमूव किया जाए तो ये बालों की ग्रोथ को हल्का करने, बालों के कलर को हल्का करने में मदद करेगा। वहीं चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करेगी जिससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद नजर आएगी। दो चम्मच चीनी और एक चम्मच नींबू को मिलाकर घोल लें। फिर इसे फेशियल हेयर वाले एरिया पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर गीले टॉवल से वाइप कर दें। सेसेंटिव स्किन वाले नींबू अवॉएड करें।

शहद और नींबू का रस

फेशियल हेयर की ग्रोथ कम करनी है तो हनी और लेमन जूस परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। ये दोनों ही हेयर रूट्स को कमजोर करते हैं और नेचुरल ब्लीचिंग इफेक्ट देते हैं। एक चम्मच हनी और आधा चम्मच फ्रेश नींबू के रस को मिक्स करें और पतली सी लेयर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी में टॉवल डुबोकर उससे क्लीन करें। हफ्ते में तीन बार ऐसा करने से कुछ समय बाद असर दिखेगा।

ओट्स बनाना फेस पैक

ओट्स का इस्तेमाल स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करने का होता है। गर्मियों में स्किन पर ओट्स फेस पैक लगाना अच्छा होता है। केले को मैश कर उसमे ओट्स पाउडर मिलाएं और फिर फेशियल हेयर वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ करें। हफ्ते में बस एक बार लगाएं।

एग व्हाइट फेस मास्क

एग व्हाइट से बना फेस मास्क स्किन पर स्टिक हो जाता है और फेशियल हेयर आसानी से निकल जाते हैं। तो एक एग व्हाइट को एक चम्मच कॉर्नफ्लोर में मिलाकर फेस पैक बना लें। फिर इस पेस्ट को फेशियल हेयर पर लगाकर सूखने दें। 20 मिनट बाद जेंटली निकालें। इससे फेशियल हेयर नेचुरली निकालने में मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौ गुना बढ़ जाएगी खूबसूरती, ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया सांवली रंगत के लिए 9 रंग

हल्दी एंड मिल्क

आधा कप दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पकाएं। साथ ही इसमे आधा चम्मच चीनी डाल दें। इस स्टिकी मास्क को फेशियल हेयर वाले हिस्से पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद गुनगुने पानी में टॉवल को डुबोकर पोंछ दें। हफ्ते में दो से तीन बार ये पैक लगाएं। फेशियल हेयर की ग्रोथ कम होने में मदद मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।