तेल लगाते ही बाल चिपचिपे हो जाते हैं तो इन हेयर ऑयल को लगाएं, शैंपू के बाद दिखेंगे सिल्की 5 best hair oils for silky soft hair after shampoo that do not feel greasy, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

तेल लगाते ही बाल चिपचिपे हो जाते हैं तो इन हेयर ऑयल को लगाएं, शैंपू के बाद दिखेंगे सिल्की

Best Natural oil for shiny hair: बालों में शैंपू के बाद अक्सर बाल काफी रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। अगर इनमे तेल लगा लिया जाए तो चिपचिपे नजर आने लगते हैं। अब अगर किसी केमिकल प्रोडक्ट की बजाय नेचुरल तेल लगाना चाहती हैं तो इन हेयर ऑयल को चुनें। जो बालों को नेचुरल शाइन और वॉल्यूम देंगे।

Thu, 27 Nov 2025 12:49 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
तेल लगाते ही बाल चिपचिपे हो जाते हैं तो इन हेयर ऑयल को लगाएं, शैंपू के बाद दिखेंगे सिल्की

बालों में तेल लगाना जरूरी होता है। एक्सपर्ट का मानना है कि तेल बालों की रूट्स को मजबूत बनाते हैं। लेकिन ऑयलिंग के बाद बालों में शैंपू जरूरी होता है। क्योंकि ऑयली स्कैल्प पर डर्ट और जर्म्स तेजी से अट्रैक्ट होते हैं। जिसकी वजह से डैंड्रफ और हेयर फॉल का डर रहता है। लेकिन शैंपू और कंडीशनर के बाद बाल अक्सर रूखे दिखने लगते हैं। जिससे निपटने के लिए बालों पर हल्के से ऑयल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कौन सा ऑयल यूज किया जाए जो बालों को सिल्की और शाइनी बनाएं ना कि चिपचिपा और ग्रीसी। बालों की सही केयर के साथ नरिश्मेंट और प्रोटेक्शन चाहिए तो थोड़ी एक्स्ट्रा केयर जरूरी होती है। इसलिए बालों पर ये लाइटवेट और न्यूट्रिशन से भरपूर इन तेल का यूज करें। जो बालों को प्रोटेक्ट करने के साथ ही उन्हें सॉफ्ट और सिल्की बनाकर रखते हैं।

आर्गन ऑयल

आर्गन ऑयल

आर्गन ऑयल को लिक्विड गोल्ड माना जाता है। जो विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी फैटी एसिड से रिच होता है। साथ ही बालों में लगाने पर उन्हें हैवी और चिपचिपा नहीं बनाता। सबसे खास बात कि ये ऑयल तेजी से अब्जॉर्ब हो जाता है और बालों को सिल्की, सॉफ्ट बनाता है। जिसकी वजब से बाल शैंपू के बाद मैनेजबल बने रहते हैं और नेचुरल बाउंस करते हैं।

जोजोबा ऑयल

जोजोबा ऑयल

बालों में तेल लगाना है लेकिन चिपचिपी स्कैल्प नहीं चाहिए तो जोजोबा ऑयल भी बेस्ट ऑप्शन है। ये बालों को मॉइश्चराइज करता है लेकिन चिपचिपा नहीं करता। स्कैल्प जल्दी से ऑयली हो जाती है तो जोजोबा ऑयल स्कैल्प में ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है। साथ ही बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है। जोजोबा ऑयल का रेगुलर यूज बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है।

ग्रैपसीड ऑयल

ग्रैपसीड ऑयल

लाइटवेट ऑयल की लिस्ट में ग्रैपसीड ऑयल भी शामिल हैं। जो पतले बालों के लिए बेस्ट है। विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से ये बालों को प्रोटेक्ट करता है और मजबूत बनाता है। इसे लगाने से बाल चिपचिपे नहीं होते और बालों में शाइन बनी रहती है। तेजी से बालों में अब्जॉर्ब होने की वजह से बालों में वॉल्यूम दिखता है। स्टाइलिंग के पहले ग्रैपसीड ऑयल लगाने से बाल स्मूद और ग्लॉसी दिखते हैं।

रोजमेरी ऑयल

रोजमेरी ऑयल

रोजमेरी ऑयलका इस्तेमाल बालों को बढ़ाने और हेयर ग्रोथ के लिए किया जाता है। लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो बाल ग्रीसी नहीं दिखते। रोजमेरी ऑयल को जोजोबा या ग्रैपसीड ऑयल के साथ मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं और बालों में वॉल्यूम दिखता है। साथ ही रोजमेरी की भीनी सी महक बालों को फ्रेश बनाती है।

स्वीट बादाम तेल

स्वीट बादाम तेल

विटामिन ए, बी,ई से भरपूर होने के साथ स्वीट बादाम का तेल हेयर ग्रोथ और रिपेयरिंग के लिए अच्छा है। इसका टेक्सचर काफी लाइट होता है और बालों को उलझने से बचाता है। तेल लगाकर बालों को चिपचिपा नहीं बनाना चाहती हैं तो ये तेल बिल्कुल परफेक्ट है। बालों को शैंपू के बाद कुछ बूंद इस तेल की बालों को शाइन देने के साथ ही ड्राईनेस से रोकेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।