Delhi-NCR में AC किराए पर ले रहे हैं? इन 5 बातों को नजरअंदाज किया तो होगा भारी नुकसान
झुलसाती हुई गर्मी में दिल्ली-एनसीआर में बिना AC के रह पाना मुश्किल हो चुका है, लेकिन हर किसी के लिए एयर कंडीशनर लेना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में अगर आप एनसीआर में हैं, तो यहां रेंट पर एसी लेने का ऑप्शन भी है। बस कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

दिल्ली-NCR की झुलसाती गर्मी में AC लेना अब हर किसी की जरूरत बन चुका है, लेकिन हर किसी के लिए नया AC खरीदना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में AC किराए पर लेना एक आसान और किफायती ऑप्शन बनकर सामने आता है। हालांकि, जल्दबाजी या सही जानकारी के बिना लिया गया फैसला आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है। कई लोग सिर्फ रेंट और इंस्टॉलेशन देखकर फैसला कर लेते हैं, लेकिन बाद में कुछ हिडेन चार्जेस, सर्विस, मेंटेनेंस और रिटर्न से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फिर नए एयर कंडीशनर जैसा ही खर्चा हो जाता है और फिर पछतावा होता है कि इससे अच्छा तो नया ही ले लेते। अगर आप भी Delhi-NCR में AC किराए पर लेने की सोच रहे हैं, तो इन 5 बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना छोटा सा फैसला आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।
1. सही टाइप और कैपेसिटी चुनें
कमरे के साइज के हिसाब से AC चुनना बहुत जरूरी है। छोटा AC ज्यादा ठंडक नहीं देगा और बड़ा AC बिजली बिल बढ़ा सकता है। विंडो वर्सेस स्प्लिट AC भी अपनी जरूरत और स्पेस के हिसाब से ही चुनें।
2- रेंट एग्रीमेंट
एसी लेते समय अगर दुकानदार रेंट एग्रीमेंट बना रहा है, तो उसे ध्यान से पढ़ें। सिर्फ महीने का किराया देखकर फैसला न लें। इंस्टॉलेशन, डिलीवरी, पिकअप, मेंटेनेंस और सिक्योरिटी डिपॉजिट जैसी चीजों को अच्छे से पढ़ें। इसके बाद ही साइन करें।
3- सर्विस और मेंटेनेंस पॉलिसी
AC रेंट पर लेते उसकी सर्विस और मेंटेनेंस पॉलिसी भी पढ़ लें। कई बार होता है कि आप जितनी बार सर्विस कराएंगे उतनी बार चार्ज देना पड़ेगा। साथ ही अगर एसी जरा भी खराब हुआ या कोई दिक्कत हुई तो आपको ही खर्चा उठाना पड़ेगा।
4- रिटर्न पॉलिसी
AC रेंट पर देने वाले लोग सेक्योरिटी चार्ज के तौर पर 1 महीने का रेंट ज्यादा लेते हैं। रिटर्न पॉलिसी ध्यान से पढ़ें कि आखिर में आपका वह पैसा मिलेगा या नहीं। किन शर्तों पर वह पैसा लौटाएंगे।
5- डैमेज ना हो
आपको एसी रेंट पर लेने के बाद ये भी ध्यान रखना होगा कि वह डैमेज ना हो। वरना वह लोग एयर कंडीशनर वापिस लेने समय पैसे भी नहीं देंगे और इसे ठीक करवाते हैं। इसलिए जब आप एसी ले रहे हो तो वह डैमेज तो नहीं है, चेक कर लें।
कहां से ले सकते हैं रेंट पर AC
अब AC रेंट पर देने के लिए कई अच्छे और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बन चुके हैं। आप इनसे कनेक्ट करके एसी रेंट पर लेने की बाद कर सकते हैं और ये लोग सर्विस कराकर घर पर एसी डिलीवर करा देते हैं। कुछ प्लेटफॉर्म के नाम बता रहे हैं, ये AC रेंट पर देते हैं-
-Rentomojo
-Cityfurnish
-Keyvendors
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन