नई दुल्हन के पर्स में होनी चाहिए ये 5 चीजें, किसी भी समय काम आ सकता है सामान 5 things new bride should keep in the purse these things can be useful at any time, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

नई दुल्हन के पर्स में होनी चाहिए ये 5 चीजें, किसी भी समय काम आ सकता है सामान

  • नई दुल्हन अपने साथ हमेशा एक पर्स को कैरी करती है। ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जो नई दुल्हन को अपने पर्स में हमेशा रखनी चाहिए।

Wed, 6 Nov 2024 02:44 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
नई दुल्हन के पर्स में होनी चाहिए ये 5 चीजें, किसी भी समय काम आ सकता है सामान

बहुत जल्द शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। शादी आने से पहले तैयारियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में जो लड़कियां बहुत जल्दी दुल्हन बनने वाली हैं उनको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ज्यादातर होने वाली दुल्हन अपने साथ पर्स कैरी करती हैं। हालांकि, अक्सर दुल्हन इसमें गलत सामान को कैरी करती हैं जो कभी यूज नहीं आता और फिर उन्हें पर्स को कैरी करना फिजूल लगने लगता है। लेकिन नई दुल्हन के लिए पर्स को कैरी करना जरूरी है, यहां हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जो दुल्हन के पर्स में होनी चाहिए-

1) टच अप के लिए रखें लिपस्टिक

नई दुल्हन हमेशा सोलह शृंगार में तैयार रहती हैं। ऐसे में दुल्हन के पर्स में लिपस्टिक हमेशा होनी चाहिए। पर्स में रेड कलर की लिपस्टिक जरूर होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रेड लिपस्टिक नई दुल्हन के लुक को इंहेंस कर सकती है।

2) सैनिट्री पैड

शादी के बाद नए परिवार में एडजस्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में शुरुआती दिनों में किसी से अपनी बात कहना या फिर कुछ मांगने में झिझक होती है। अगर आप नई दुल्हन हैं तो अपने पर्स में सैनिट्री पैड जरूर रखें।

3) कैश जरूर रखें

भारतीय शादियों में कई तरह के रिति-रिवाज होते हैं। ऐसे में कई चीजों का नेक भी देना पड़ सकता है। ऐसे में अपने पर्स में कुछ कैश जरुर रखें। जरूरत पड़ने पर ये खूब काम आएगा।

4) मुसीबत से बचाएगी सेफ्टी पिन

सेफ्टी पिन नई दुल्हन के लिए काफी काम की साबित हो सकती है। बहुत ज्यादा चलने, झुकने पर साड़ी या लहंगा में वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में कुछ सेफ्टी पिंस अपने पर्स में जरूर रखें।

5) टिशू या रूमाल बनेगा आपका साथी

शादी के बाद परिवार की याद आने पर कुछ आंसू आंखों से छलक सकते हैं। जो आपके मेकअप को बिगाड़ सकते हैं। ऐस में टिशू या रूमाल का पर्स में होना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों में इस तरह चुनें ब्राइडल वियर, आप भी बन जाएंगी स्टाइलिश दुल्हन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।