women throat slit in west singbhum accused arrested झारखंड में महिला का मर्डर! चाकू से गला रेतकर मार डाला; आरोपी गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में महिला का मर्डर! चाकू से गला रेतकर मार डाला; आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला की पुराने झगड़े के मामले में गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

Wed, 3 June 2026 10:31 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, प. सिंहभूम
share
झारखंड में महिला का मर्डर! चाकू से गला रेतकर मार डाला; आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला की पुराने झगड़े के मामले में गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।

मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले का है। यहां एक शख्स का महिला से किसी बात को लेकर पुराना झगड़ा था। बदले की आग में जल रहे पुडवा उर्फ चोक सिंकू ने महिला शिरू गोपे को किसी काम के बहाने से सुनसान जगह ले गया। यहां उसने किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू से महिला का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।