This is a young Jharkhand, CM Soren said in conversation with an media group in Davos यह एक युवा झारखंड है; दावोस में अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह के साथ बातचीत में बोले CM हेमंत सोरेन, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

यह एक युवा झारखंड है; दावोस में अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह के साथ बातचीत में बोले CM हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया किया कि झारखंड सरकार अगले 25 सालों के लिए संतुलित, टिकाऊ और रोजगार-केन्द्रित विकास मॉडल पर कार्य कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेश, तकनीक हस्तांतरण और संस्थागत साझेदारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Tue, 20 Jan 2026 05:31 PMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, दावोस/स्विट्ज़रलैंड/रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
यह एक युवा झारखंड है; दावोस में अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह के साथ बातचीत में बोले CM हेमंत सोरेन

स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर मिस सुनीता राजन के साथ विस्तृत बातचीत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दावोस में झारखंड की सहभागिता के उद्देश्य, राज्य की प्राथमिकताओं तथा झारखंड के अगले 25 वर्षों के दीर्घकालिक विकास विजन की रूपरेखा को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक युवा झारखंड है, जो पहली बार दावोस जैसे वैश्विक मंच पर अपने सामर्थ्य, संभावनाओं और विजन के साथ उपस्थित हुआ है। उन्होंने बताया कि झारखंड अब केवल खनिज-आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, क्रिटिकल मिनरल्स, स्वच्छ ऊर्जा, मानव संसाधन विकास और समावेशी आर्थिक वृद्धि के क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया किया कि झारखंड सरकार अगले 25 वर्षों के लिए संतुलित, टिकाऊ और रोजगार-केन्द्रित विकास मॉडल पर कार्य कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेश, तकनीक हस्तांतरण और संस्थागत साझेदारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस अवसर पर ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि ब्लूमबर्ग द्वारा भारत में इस साल अक्टूबर महीने में ग्लोबल स्पेशल राउंडटेबल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम में फॉर्च्यून 500 कंपनियों के प्रमुख, वैश्विक उद्योग जगत के नेता, नीति-निर्माता तथा न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित वैश्विक लोग भाग लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WEF में सीएम हेमन्त सोरेन को व्हाइट बैज से सम्मान, आदिवासी नेता ने रचा इतिहास
ये भी पढ़ें:टेक महिंद्रा ने झारखंड में AI और डेटा सेंटर में निवेश का प्रस्ताव रखा

ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन ने मुख्यमंत्री को इस राउंडटेबल में भाग लेने का औपचारिक आमंत्रण दिया और झारखंड के विकास एजेंडे को वैश्विक नेतृत्व के सामने प्रस्तुत करने में रुचि व्यक्त की। बता दें कि ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक मीडिया, ब्लूमबर्ग मीडिया के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है, जो एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में व्यापार, वित्त और बाजार से जुड़ी सूचनाएं टीवी, डिजिटल, प्रिंट और वैश्विक आयोजनों के माध्यम से उपलब्ध कराता है। मुख्यमंत्री ने इस संवाद को झारखंड के लिए वैश्विक मंचों पर अपनी विकास यात्रा और निवेश संभावनाओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।