Five new corona positive patients found in Jharkhand So far total number of COVID19 increased up to 24 झारखंड के इन तीन जिलों में कोरोना पॉजिटिव के मिले 5 मरीज, COVID-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24  , Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के इन तीन जिलों में कोरोना पॉजिटिव के मिले 5 मरीज, COVID-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24  

झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार की रात रांची के हिंदपीढी, बोकारो और गिरिडीह में पांच और नए मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ...

Mon, 13 April 2020 10:24 PMSunil Abhimanyu रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो,
share
झारखंड के इन तीन जिलों में कोरोना पॉजिटिव के मिले 5 मरीज, COVID-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24  

झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार की रात रांची के हिंदपीढी, बोकारो और गिरिडीह में पांच और नए मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि 5 नए मरीजों में से तीन रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं, जबकि एक बोकारो एवं एक गिरिडीह के मरीज हैं। 

इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है। वहीं, अब रांची में कुल 11 मामले पॉजिटिव हो गए हैं, जिनमें से एक बुजुर्ग की मौत रविवार की सुबह हो गई थी। रांची के सभी मामले अब तक हिंदपीढ़ी इलाके के ही हैं। रिम्स में आज (सोमवार को) 78 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 73 नेगेटिव एवं 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

वहीं, बोकारो में भी अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या नौ हो गई है, जिसमें से एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही गिरिडीह में पॉजिटिव मिली महिला कोडरमा में मिले मरीज की मां बताई जाती है। कोडरमा का मरीज मूल रूप से गिरिडीह का ही रहने वाला है। डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि नए मिले पांचों मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सीधे संपर्क में आए थे। शेष दो मरीज हजारीबाग में पाए गए थे।