गर्मी में निर्बाध रूप से हो बिजली की आपूर्ति: उपाध्यक्ष
सिमडेगा में, नप उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर चर्चा की। उन्होंने जीरो कट आपूर्ति, मीटर रीडिंग, ट्रांसफार्मर बदलने और शिकायत दर्ज करने के लिए अतिरिक्त नंबर जारी करने की मांग की। अभियंता ने बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में शहर में बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर नप उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष चंद्र पूर्ति से मुलाकात की। साथ ही गर्मी में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए व्यवस्था बनाने की बात कही। इसके अलावे लोड सेडिंग के लिए मीडिया के माध्यम से पूर्व में ही लोगों को निर्धारित समय की सूचना देने की बात कही। नप उपाध्यक्ष ने गर्मी के मौसम में कम से कम रात में जीरो कट आपूर्ति सुनिश्चित करने के बात कही ताकि बच्चों को परेशानी ना हो। इसके अलावा समय पर मीटर रीडिंग करते हुए बिजली बिल भेजना, खिजरी में जले हुए ट्रांसफार्मर की बदली करने, बिजली समस्या के शिकायत के लिए एक अतिरिक्त नंबर जारी करने,शहरी क्षेत्र के हर मोहल्ले में आवश्यकता अनुसार विद्युत पोल और कवर वायर लगाना सुनिश्चित करने, स्मार्ट मीटर में आ रहे गलत बिजली बिल में सुधार करने और गर्मी के मौसम को देखते हुए कम से कम 10 ट्रांसफार्मर का भंडारण सुनिश्चित करने की मांग उपाध्यक्ष ने की।
उपाध्यक्ष के मांगों पर कार्यपालक अभियंता ने भी निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार लोगों की समस्या को दूर करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता किसी भी समस्या को लेकर उनके पास या विभाग द्वारा जारी नंबर या टोल फ्री नंबर 1992 में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।फोटोपी13- सिमडेगा में गुरुवार को बिजली विभाग के ईओ से मुलाकात करते नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन