Vijay Tirkey Murder Case Another Accused Sah Nawaz Khan Arrested in Chandel चर्चित विजय तिर्की हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, Saraikela Hindi News - Hindustan
More

चर्चित विजय तिर्की हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चांडिल में विजय तिर्की हत्या मामले में सहनवाज खान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार देर रात उसकी गिरफ्तारी की और उसे सरायकेला जेल भेज दिया। इस मामले में पहले चार अन्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। घटना 24 दिसंबर, 2025 को हारुडीह गांव में हुई थी, जहां विजय की हत्या कर दी गई थी।

Tue, 28 April 2026 02:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share
चर्चित विजय तिर्की हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सरायकेला। चांडिल के चर्चित विजय तिर्की हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तार आरोपी का नाम सहनवाज खान, वारी कॉलोनी, रोज टावर मानगो निवासी है। चांडिल पुलिस ने छापामारी कर उसके मानगो स्थित घर से रविवार देर रात गिरफ्तार कर सोमवार को सरायकेला जेल भेज दिया है। सहनवाज के विरुद्द कपाली में एक, आजादनगर में छह केस दर्ज हैं। इससे पहले इस हत्याकांड में चार आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिसमें शाहिद खान उर्फ शहजादा, विवेक कुमार, राहुल राव, एवं मनीष कुमार ठाकुर का नाम शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर, 2025 को चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव में मुर्गापाडा आयोजन के दौरान बिजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: 48 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी का सुराग नहीं, 3 को पुलिस ने दबोचा, एक के गोली लगी

चांडिल थाना के लिए यह चर्चित हत्याकांड था। खुलेआम अपराधियों ने ताबड़ तोड़ गोलियां दागकर विजय को लहूलुहान कर दिया था। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। छापामारी दल में चांडिल थाना प्रभारी डिलशन बिरुवा, राहुल भारती, राजीव कुमार, ब्रजेश मिश्रा, हवलदार प्रभु राम, आरक्षी अनुज तिर्की, रमेश कुमार शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।