एकादशी पर खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई
साहिबगंज में पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर खाटू वाले श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ हो कर श्री श्याम मंदिर पहुंची, जहां पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। पुरोहित महेन्द्र शर्मा ने यात्रा का नेतृत्व किया और लोगों को धर्म कर्म करने की प्रेरणा दी।
साहिबगंज। पुरुषोत्तम मास जेठ की एकादशी पर खाटू वाले श्याम बाबा का भव्य शोभायात्रा मारवाड़ी समाज की ओर से बुधवार को निकाल नगर भ्रमण कराया गया। निशान यात्रा में चौक बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी से निकाली गई। जिसका नेतृत्व पुरोहित महेन्द्र शर्मा ने किया। निशान यात्रा गांधी चौक, जेएन राय रोड, महाजन पट्टी होते पुरूषोतम गली स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। वहां पूजन, आरती आदि के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पुरोहित सोनू पांडे ने बताया कि पुरुषोत्तम मास दान पूण्य का महीना होता है। इस महीने में लोगों को अधिक धर्म कर्म करना चाहिए। मौके पर कई मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन