10th Annual Festival Celebrated at Shani Dev Temple in Malakha Baba India धूमधाम से मना शनि देव मंदिर का वार्षिक महोत्सव, Sahibganj Hindi News - Hindustan
More

धूमधाम से मना शनि देव मंदिर का वार्षिक महोत्सव

शहर के मलखा बाबा थाना परिसर में स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को 10 वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। पुरोहित राम मजूमदार ने पूजा अर्चना की। 2017 में स्थापित होने के बाद से हर साल यह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Sat, 28 Feb 2026 10:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share
धूमधाम से मना शनि देव मंदिर का वार्षिक महोत्सव

राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के मलखा बाबा थाना परिसर में स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को 10 वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। मौके पर पुरोहित राम मजूमदार ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। मुख्य यजमान संजय पोद्दार ने बताया कि वर्ष 2017 में शनि देव मंदिर में महाराष्ट्र के सिगनापुर से शीला लाकर स्थापित करने के बाद से हरसाल तिथि के अनुसार वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। आज विशेष पूजा श्रृंगार, आरती आदि हुई। पूजा संपन्न के बाद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर तुषार पोद्दार, सरस्वती पोद्दार, लक्ष्मी देवी आदि के अलावा सैकड़ों की संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।