खराब या बंद एचवाईडीटी में रात में पानी भर रहा निगम
रांची नगर निगम ने बढ़ती गर्मी और संभावित जलसंकट को देखते हुए विशेष कार्ययोजना लागू की है। निगम क्षेत्र में खराब एचवाईडीटी और मिनी एचवाईडीटी में रात में टैंकरों से पानी भरा जा रहा है। कुल 181 एचवाईडीटी और 1611 मिनी एचवाईडीटी के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

रांची, विशेष संवाददाता। लगातार बढ़ती गर्मी और संभावित जलसंकट को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की है। इसके तहत निगम क्षेत्र में स्थापित खराब या बंद पड़ी एचवाईडीटी और मिनी एचवाईडीटी में टैंकरों के माध्यम से नियमित रूप से रात में पानी भरा जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में कुल 181 एचवाईडीटी और 1611 मिनी एचवाईडीटी स्थापित हैं, जिनके माध्यम से विभिन्न इलाकों के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। गर्मी के मौसम में जलसंकट से बचाव के लिए चिरौंदी, पीस रोड, वर्दमान कंपाउंड, कांटाटोली, लेक व्यू एकेडमी स्कूल के पास, मदरसा तहरीन, किशोरगंज, इरगूटोली, यमुना नगर सहित कई वार्डों में टैंकरों से नियमित जल आपूर्ति की जा रही है।
नगर निगम के अनुसार, यह नाइट रिफिलिंग व्यवस्था नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार संचालित की जाएगी, ताकि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन