Heatwave Alert in Jharkhand Temperature to Rise in Coming Days दो दिन में पूरे राज्य में बढ़ेगी गर्मी, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

दो दिन में पूरे राज्य में बढ़ेगी गर्मी

झारखंड में गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। राजधानी समेत पूरे राज्य में उमस की गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान है। राज्य में शुक्रवार को भी पलामू, गढ़वा समेत राज्य के अन्य भागों में गर्मी रही।

Fri, 5 June 2026 09:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
दो दिन में पूरे राज्य में बढ़ेगी गर्मी

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। दो दिन बाद राजधानी समेत पूरे राज्य में उमस की गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान है। इससे रात के न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान मौसम में बदलाव होने के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की सं‌भावना कम है। राज्य में शुक्रवार को भी पलामू, गढ़वा समेत राज्य के अन्य भागों में गर्मी रही। पलामू का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम 36.2 डिग्री रहा। यह पिछले दिन के तापमान से मामूली अधिक रहा। पलामू को छोड़कर राज्य के शेष भागों का तापमान 39 डिग्री से कम रहा। रांची का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। जबकि, जमशेदपुर का न्यूनतम सर्वाधिक 28.8 डिग्री रहा। करीब 29 डिग्री न्यूनतम से यहां उमस की गर्मी से लोग ज्यादा बेचैन हैं।

मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सिमडेगा में 10.5 मिमी बारिश हुई। गुमला में छिटपुट बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के दक्षिण-पूर्व भाग के ऊपर कायम साईकलोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। हरियाणा और यूपी के पश्चिमी उत्तरी भाग पर कायम सर्कुलेशन के कारण हवा में नमी आ रही है। इससे मौसम बदलाव के आसार बन रहे हैं।

जिलों का तापमान

रांची 36.2 24.6

जमशेदपुर 37.8 28.8

मेदिनीनगर 41.0 25.9

बोकारो 36.5 22.6

चाईबासा 39.4 26.8

कोट-

राज्य के आसपास के क्षेत्रों पर बने सिस्टम के कारण नम हवाओं से मौसम बदलाव के आसार हैं। इसके बावजूद रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्मी बनी रहेगी।

वैज्ञानिक की बात

अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।