पेसा कानून पर जागरूक करने का निर्देश
रांची में डालसा ने शनिवार को पीएलवी के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। सचिव राकेश रौशन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लगभग 180 पीएलवी शामिल हुए। पेसा कानून-2025 पर चर्चा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया। ग्रामसभा की पूर्व अनुमति अनिवार्य करने और स्थानीय संसाधनों के प्रबंधन पर जोर दिया गया।

रांची, संवाददाता। डालसा रांची की ओर से शनिवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में पीएलवी का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डालसा सचिव राकेश रौशन ने की, जिसमें करीब 180 कार्यरत पीएलवी शामिल हुए। बैठक में पेसा कानून-2025 पर विस्तार से चर्चा करते हुए पीएलवी को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। डालसा सचिव ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्रों में खनन, भूमि अधिग्रहण और बड़ी विकास परियोजनाओं के लिए अब ग्रामसभा की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। साथ ही स्थानीय हाट-बाजार, जलस्रोत और लघु वन उपज के प्रबंधन का अधिकार ग्राम सभा को दिया गया है।
बैठक में पीड़ित महिलाओं को मुआवजा दिलाने, जरूरतमंदों को विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। एलएडीसी सदस्यों ने भी पेसा कानून-2025 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक में एलएडीसी चीफ पीके सिन्हा, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, सहायक एलएडीसी अनूप कुमार, वीरेन्द्र प्रताप, सौरभ पांडे, पंकज कुमार शर्मा, स्वीकृति विनाया समेत पीएलवी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन