अर्जुन लिंडा हत्याकांड में विकास तिर्की दोषी करार, सजा कल
रांची में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू लटमा निवासी अर्जुन लिंडा हत्या मामले में अभियुक्त विकास तिर्की को दोषी करार दिया गया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने सजा के लिए 19 जून की तारीख निर्धारित की है। यह हत्या 15 अगस्त 2021 को हुई थी, जब अर्जुन और विकास बीयर पी रहे थे।

रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू लटमा निवासी अर्जुन लिंडा हत्याकांड में अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत ने मंगलवार को ट्रायल फेस कर रहे अभियुक्त विकास तिर्की को दोषी करार दिया है। अदालत ने सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 19 जून की तिथि निर्धारित की है। मामले के अनुसार, 15 अगस्त 2021 को अर्जुन लिंडा और विकास तिर्की समेत करीब एक दर्जन लोग एक साथ बैठकर बीयर पी रहे थे। इसी दौरान विकास तिर्की अर्जुन लिंडा को अपने साथ लेकर चला गया। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर मृतक का भाई करण लिंडा उसकी तलाश में निकला और आरोपी के घर पहुंचा।
20 अगस्त 2021 को सोलंकी कब्रिस्तान के पास अर्जुन लिंडा का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन