Tragic Blast at Jharkhand Steel Plant Death Toll Rises to Five Amid Safety Allegations झारखंड इस्पात फैक्ट्री चिमनी ब्लास्ट हादसा, मृत मजदूरों की संख्या बढ़कर हुई पांच, Ramgarh Hindi News - Hindustan
More

झारखंड इस्पात फैक्ट्री चिमनी ब्लास्ट हादसा, मृत मजदूरों की संख्या बढ़कर हुई पांच

रामगढ़ जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में भट्टी ब्लास्ट हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत हुई। फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप हैं और श्रम अधीक्षक ने नोटिस जारी किया है।

Thu, 16 April 2026 10:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
झारखंड इस्पात फैक्ट्री चिमनी ब्लास्ट हादसा, मृत मजदूरों की संख्या बढ़कर हुई पांच

सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में छह अप्रैल को हुई भट्टी ब्लास्ट हादसा में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। रांची रोड के मजदूर श्यामदेव बरई ने बुधवार देर रात इलाज के दौरान रांची में दम तोड़ दिया। चार मजदूरों का इलाज अभी भी चल रहा है। भट्टी ब्लास्ट हादसे में नौ मजदूर झुलस गए थे, जिसमें महुआटांड़ हेसला के बृजलाल बेदिया, अशोक बेदिया, अरगड्डा के राजू झा, रामगढ़ के अखिला राय की मौत रांची में इलाज के दौरान पहले ही हो चुकी है। समझौता वार्ता के तहत फैक्ट्री प्रबंधन ने चार मृतक के आश्रितों को 21-21 लाख रुपए का चेक दे दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेदांता विस्फोट मामले में अनिल अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज

इस हादसे को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन पर लगातार लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम थी। श्रम अधीक्षक रामगढ़ ने फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी किया है और मजदूरों के न्यूनतम वेतन से संबंधित सभी जानकारियां 15 दिनों के अंदर मांगी है। प्रदेश जांच कमेटी ने पिछले कुछ दिन पहले ही सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। फैक्ट्री निरीक्षक भी विभाग को रिपोर्ट सौंप दिया है। इससे फैक्ट्री प्रबंधन की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।