Jharkhand Backward Class Commission President Meets PVUNL CEO to Discuss Worker Welfare झारखंड सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने पीवीयूएनल सीईओ से की मुलाकात , Ramgarh Hindi News - Hindustan
More

झारखंड सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने पीवीयूएनल सीईओ से की मुलाकात

झारखंड सरकार के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने पीवीयूएनएल के सीईओ एके सेहगल से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने पिछड़ा समाज के मजदूरों को सरकारी सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। प्रबंधन ने सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Thu, 16 April 2026 08:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
झारखंड सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने पीवीयूएनल सीईओ से की मुलाकात

पतरातू, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने पीवीयूएनएल के सीईओ एके सेहगल से औपचारिक मुलाकत किया। इस दौरान सीईओ ने पौधा भेंट कर जानकी यादव स्वागत किया। इसके बाद जानकी यादव ने कार्य प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही कई योजनाओं पर विचार विमर्श करते हुए प्रबंधन से साकारात्मक पहल करने की बात कही। इस अवसर पर जानकी यादव ने प्रबंधन से पिछड़ा समाज के मज़दूरों को सरकार से मिलने वाली सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया। जिसपर प्रबंधन ने सहयोग करने का भरोसा दिया। मौके पर इस पीवीयूएनएल के एचआर प्रमुख जियउल्लाह रहमान, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।