मेदिनीनगर के गौ माता सम्मान में 27 अप्रैल को निकाली जाएगी रैली
27 अप्रैल को पलामू में गौ माता सम्मान रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का उद्देश्य सभी वर्गों को गौ सेवा के प्रति जागरूक करना है। रैली श्री गौशाला से प्रारंभ होकर अनुमंडल कार्यालय तक जाएगी। इस कार्यक्रम में गौ संरक्षण और गोशालाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक मूल्यों की प्रतीक गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से 27 अप्रैल को पलामू में गौ माता सम्मान रैली का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान देशभर में जन-जागरण के रूप में चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को गौ सेवा के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है। रैली श्री गौशाला से प्रातः 11 बजे प्रारंभ होकर रेड़मा चौक होते हुए अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय तक जाएगी। शनिवार को श्रीगौशाला में बैठक कर आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रैली में तय करने के लिए कार्ययोजना बनाई।
मेदिनीनगर सिटी के बारालोटा मोहल्ल स्थित श्री गौशाला के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह डिंपल ने बताया कि इस रैली के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय संतुलन की आधारशिला भी हैं। उन्होंने बताया कि गौ आधारित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में गौवंश की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया जाएगा। जिला प्रभारी गौ सम्मान अभियान शिवेंद्रू शेखर वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गौ संरक्षण, गोशालाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन