नेमुआ हत्याकांड: एक माह बाद भी अन्य आरोपी गिरफ्त से दूर
- अब तक दो आरोपियों को पकड़ सकी है पुलिस... नेमुआ हत्याकांड: एक माह बाद भी अन्य आरोपी गिरफ्त से दूर नेमुआ हत्याकांड: एक माह बाद भी अन्य आरोपी गिरफ्त

नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा में होली के दिन हुए चर्चित नेमुआ हत्याकांड में घटना के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अधिकांश नामजद आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। हमले में शामिल मुख्य हमलावर अब भी गिरफ्त से बाहर हैं। बता दें कि बीते 04 मार्च को जब पूरा शहर होली के रंगों और उत्सव में डूबा था, उसी समय तलवाडांगा इलाके में खूनी खेल खेला जा रहा था। आपसी रंजिश में करीब 08 से 10 हमलावरों ने नेमुआ नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावरों ने बेरहमी से चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी थी।
इस घटना ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया था और इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 05 नामजद और 06 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने दो गिरफ्तारियां भी की। लेकिन नामजद किए गए अन्य मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन