Mother, son and granddaughter died in a car accident इलाज के लिए धनबाद जा रहे थे मां-बेटा और पोती, कार एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

इलाज के लिए धनबाद जा रहे थे मां-बेटा और पोती, कार एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत

मृतकों में मां ललिया देवी, पुत्र रामदेव यादव और पोती गीता देवी शामिल हैं। मृतकों में दो गीता देवी व रामदेव यादव बिरनी थाना क्षेत्र के बटलोहिया गांव व ललिया देवी सरिया के पचम्बा गांव की निवासी हैं।

Sun, 28 Dec 2025 08:50 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, सरिया
share
इलाज के लिए धनबाद जा रहे थे मां-बेटा और पोती, कार एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत

सरिया के पचम्बा गांव से पैर का इलाज कराने धनबाद जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में मां ललिया देवी, पुत्र रामदेव यादव और पोती गीता देवी शामिल हैं। मृतकों में दो गीता देवी व रामदेव यादव बिरनी थाना क्षेत्र के बटलोहिया गांव व ललिया देवी सरिया के पचम्बा गांव की निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सरिया के पचम्बा निवासी गीता देवी 35, पति मोहन यादव अपने पिता रामदेव यादव 56 ग्राम बटलोहिया थाना बिरनी एवं दादी ललिया देवी 70 के साथ ललिया देवी के पैर का इलाज कराने रात 10 बजे के करीब धनबाद के लिए निकली थी। इसके लिए सरिया के शिव मोहल्ला निवासी बिजय यादव की स्विफ्ट डिजायर कार से धनबाद के लिए निकले।

एक घण्टे के बाद 11 बजे रात जीटी रोड राजगंज में अचानक कार ने ट्रक में टक्कर मार दी जिसमें ललिया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गीता देवी एवं रामदेव यादव की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान कुछ घंटे में ही हो गई। वहीं चालक बिजय यादव खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घायलों को राजगंज पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आ गई थी जिससे इतनी बड़ी घटना घटी। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद इनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

.शनिवार शाम लगभग सवा पांच बजे बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर बामीटांड़ के सोनहगढ़हवा कहे जाने वाले स्थान पर सड़क दुर्घटना में एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ निवासी मंटु कुमार वर्मा, पिता किशुन महतो हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के अनुसार, वह गिरिडीह से अपने टेम्पो से आ रहा था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टेम्पो पलट गया और मृतक उसके नीचे दब गया। माथे से अधिक खून बहने से ऑन स्पॉट उसकी मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।