Women Empowerment Conference in Jharkhand Nari Shakti Vandan Abhiyan by PM Modi कोडरमा में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत महिला सम्मेलन कल, Kodarma Hindi News - Hindustan
More

कोडरमा में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत महिला सम्मेलन कल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में 14 अप्रैल को एक महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करना है। विभिन्न महिला संगठनों ने कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।

Mon, 13 April 2026 01:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share
कोडरमा में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत महिला सम्मेलन कल

कोडरमा, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में 14 अप्रैल को महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर जिले की विभिन्न महिला संगठनों की एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में महिला प्रतिनिधियों ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।महिला समूहों ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सम्मेलन में जिले की बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष जूही दास गुप्ता, जिला मंत्री सुनीति सेठ, अनीता देवी, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, सूरज प्रताप मेहता, मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी, इंद्रदेव वर्णवाल, संजय शर्मा, कृष्णा ब्रह्मपुरिया, रमेश यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक महिला संगठनों की प्रतिनिधियों देवी मंडप समिति की सुमन पांडेय, जय सियाराम समिति की आशा वर्णवाल, गायत्री मंदिर समिति की सोनी जायसवाल, सुनीता भगत, सुनीता सिंह, फूलकुमारी भगत, काली मंदिर समिति की प्रतिमा सिंह, बिंदु देवी, पतंजलि समिति की कलावती देवी, चंद्रालता वर्णवाल, शांति भवन समिति की दीपा गुप्ता ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।