Tankers Overturn on Ranchi-Patna Highway Ethanol Leak Sparks Safety Concerns कोडरमा घाटी में इथेनॉल लदा टैंकर पलटा, घंटेभर रांची-पटना रोड बंद, Kodarma Hindi News - Hindustan
More

कोडरमा घाटी में इथेनॉल लदा टैंकर पलटा, घंटेभर रांची-पटना रोड बंद

फोटो कोडरमा 03 होने के कारण उससे रिसाव शुरू हो गया, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस वहां पहुंची। सुरक

Sat, 21 Feb 2026 01:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share
कोडरमा घाटी में इथेनॉल लदा टैंकर पलटा, घंटेभर रांची-पटना रोड बंद

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी में शुक्रवार को इथेनॉल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ इथेनॉल भरा होने के कारण उससे रिसाव शुरू हो गया, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस वहां पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर घाटी के दोनों ओर वाहनों का परिचालन तत्काल रोक दिया गया। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने पानी का छिड़काव कर रिसाव पर काफी हद तक काबू पाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक रांची-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मालवाहक वाहनों के अलावा यात्री बसें और निजी वाहन भी जाम में फंसे रहे। वर्तमान में शादी-विवाह का मौसम होने के कारण झारखंड से बिहार जाने वाली कई बारात की गाड़ियां भी जाम में फंसकर घंटों इंतजार करती रहीं। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि टैंकर में इथेनॉल लोड था, जो अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन वाहनों का आवागमन रोका गया था। स्थिति अब सामान्य है और आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि टैंकर चालक को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद आवागमन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।