Jharkhand Woman returning home after a liquor party fell in mud, died after being stuck in the cold night झारखंड: दारू पार्टी करके घर लौट रही महिला कीचड़ में गिरी, सर्द रात में फंसे रहने से हुई मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड: दारू पार्टी करके घर लौट रही महिला कीचड़ में गिरी, सर्द रात में फंसे रहने से हुई मौत

  • महिला शराब के नशे में थी और घर जाते समय रास्ते में पड़े कीचड़ में फस गई और पूरी रात उसी में पड़ी रही। इससे सुबह तक उसकी मौत हो गई।

Tue, 14 Jan 2025 02:59 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान, दुमका
share
झारखंड: दारू पार्टी करके घर लौट रही महिला कीचड़ में गिरी, सर्द रात में फंसे रहने से हुई मौत

झारखंड के दुमका से पूरी रात एक महिला के कीचड़ में फसे रहने के कारण मौत होने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि महिला शराब के नशे में थी और घर जाते समय रास्ते में पड़े कीचड़ में फस गई और पूरी रात उसी में पड़ी रही। सर्द रात में कीचड़ में फसे रहने के चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। काठीकुंड के कादरमरा गांव की है।

कादरमरा गांव के एक खेत से 48 वर्षीय अधेड़ महिला का शव सोमवार को बरामद किया गया है। शव कीचड़ में पड़ा हुआ था। जिसे देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड: खेलते समय गर्म पानी से भरे टब में गिरी ढाई साल की मासूम, झुलसने से मौत

शव की पहचान कादरमारा गांव की ही दुलार मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार को अधेड़ महिला सोहराय पर्व में शामिल हुई थी। जहां उसने शराब का जमकर सेवन भी किया था। जिसके बाद वह शराब के नशे में अपने घर लौट रही थी तभी घर के रास्ते में पड़े गहरे कीचड़ में जा गिरी।

महिला शराब के नशे में इतना धूत थी की वह कीचड़ से उठ ही नहीं पाई और रात भर कीचड़ में फसी रह गयी, जिस कारण उसकी ठंड लगने से वहीं मौत हो गई। अहले सुबह स्थानीय लोगों ने शव को कीचड़ में गिरे देखने के बाद मामले की जानकारी काठीकुंड पुलिस को दी । सूचना मिलने के बाद काठीकुंड पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड: फोटो खिचाने आए शख्स ने दागी गोली, स्टूडियो संचालक की मौत से हड़कंप
ये भी पढ़ें:झारखंड में कब पेश होगा बजट? राज्यपाल ने इस तारीख से बुलाया विधानसभा सत्र