झारखंड में आज छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में पारा 10 से नीचे; जानिए बारिश के आसार हैं या नहीं
शुक्रवार के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। वहीं, तीखी धूप सर्द हवा के असर से थोड़ी राहत दिलाएगी। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिमी भाग पर आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह परिवर्तन आया है।
राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को हल्के बादल छा सकते हैं। इससे मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि बारिश की आशंका नहीं है। बादल छंटने के बाद तापमान में कमी आएगी। शुक्रवार के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। वहीं, तीखी धूप सर्द हवा के असर से थोड़ी राहत दिलाएगी। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिमी भाग पर आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह परिवर्तन आया है।
इस विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद एक नया विक्षोभ भी देश के पश्चिमोत्तर भाग में 13 फरवरी तक दस्तक दे सकता है। इससे भी मौसम में बदलाव दिखेगा।
पिछले 24 घंटे में कई जिलों का पारा 10 से नीचे
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। सबसे कम न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री गुमला का रहा। रांची का न्यूनतम पारा 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं, राज्य के अधिकांश शहरों में न्यूनतम पारा सामान्य से एक से तीन डिग्री तक कम है। गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, सिमडेगा, मेदिनीनगर का न्यूनतम पारा सबसे नीचे होने से रात में अभी भी ठंड महसूस हो रही है।




साइन इन