jharkhand ke mausam ka halcold wave yellow alert in 12 districts school closed in ranchi झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 1 दर्जन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट; रांची में स्कूल बंद, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 1 दर्जन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट; रांची में स्कूल बंद

झारखंड शीतलहर के प्रकोप से ठिठुरने लगा है। बीते 24 घंटे के दौरान गुमला सबसे सर्द जिला रहा, यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री पर आ गया। वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडं के चलते रांची में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Sat, 27 Dec 2025 07:02 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 1 दर्जन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट; रांची में स्कूल बंद

झारखंड शीतलहर के प्रकोप से ठिठुरने लगा है। बीते 24 घंटे के दौरान गुमला सबसे सर्द जिला रहा, यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री पर आ गया। वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को राज्य में पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। गुमला, खूंटी, लातेहार, मेदिनीनगर, चतरा, बोकारो, सिमडेगा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, लोहरदगा, आदि जिलों में शीतलहर का प्रकोप ज्यादा दिखा। इन जिलों में लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी होने पर ही निकले। मौसम के मिजाज को देखते हुए रांची में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को न्यूनतम पारा में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जिन जिलों में शनिवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, उनमें रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा जिला शामिल है।

अधिकतम और न्यूनतम चार डिग्री तक नीचे गिरा

सर्द हवाओं के चलने से राज्य में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान कुछ जिलों में सामान्य से चार डिग्री तक नीचे आ गया है। बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री और न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री नीचे आ गया है। मेदिनीनगर का न्यूनतम सामान्य से करीब चार डिग्री नीचे चल रहा है। राज्य के अन्य जिलों का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है।

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.9 डिग्री नीचे: पिछले 24 घंटों के दौरान रांची के न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब 3.9 डिग्री नीचे गिरकर 20.6 डिग्री पहुंच गया। यही कारण है कि यहां कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। जबकि 24 घंटे पूर्व यह 10.6 डिग्री रहा था। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे चल रहा है।

दिन के दौरान खिली धूप भी रही बेअसर

सर्द हवाओं के कारण दिन के दौरान खिली धूप भी बेअसर रही। अहले सुबह कुहासा छाया रहा, लेकिन धूप अच्छी होने के कारण जल्द ही मौसम साफ रहा। दिन के दौरान ठंडी हवा चलने के कारण लोग धूप सेंकते नजर आए। अच्छी धूप होने के बावजूद घरों के अंदर भी ठंड महसूस होती रही।

हवा की रफ्तार 4 किलोमीटर तक रही : मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और राज्य के आसपास का मौसम पूरी तरह से साफ है। वहीं घने कोहरा छंटने के बाद सर्द हवाओं का प्रभाव निरंतर हो रहा है। दिन के दौरान इसकी रफ्तार तीन से चार किमी तक है। हिमालय से आ रही इस बर्फीली हवा की रफ्तार के कारण दोनों तापमान में कमी आ रही है। अगले दो दिन तक यह जारी रहेगा। इसके बाद हवा की गति धीमी होने से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

रांची में ठंड को देख 31 तक सभी स्कूल बंद

रांची। कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रांची जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद कर दिया है। जिला प्रशासन ने धारा-163 के तहत रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 27 से 31 तक स्थगित कर दिया है। प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को इस आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने यलो जोन की श्रेणी में रांची जिले को चिह्नित करते हुए ठंड व शीतलहरी की संभावना जताई है।

रांची में घने कोहरे के कारण 5 विमान रहे रद्द

घने कोहरे के कारण शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट से पांच विमान रद्द रहे। इसमें इंडिगो के दो रांची-कोलकाता और एयर इंडिया एक्सप्रेस के तीन विमान शामिल हैं। इनमें एयर इंडिया का दिन में आनेवाला बेंगलुरु-रांची, मुंबई-रांची व दिल्ली-रांची विमान शामिल है। वहीं रांची-बेंगलुरु विमान एक घंटे और बाद में दो विमान एक से दो घंटे देरी से रांची से उड़ा।