Jharkhand Budget 2026: मंईयां सम्मान योजना चालू रहेगी, झारखंड के किस विभाग को मिला कितना बजट; देखें लिस्ट Jharkhand budget 2026 live hemant soren government announcement list - jharkhand news
More
Hindi NewsझारखंडJharkhand Budget 2026: मंईयां सम्मान योजना चालू रहेगी, झारखंड के किस विभाग को मिला कितना बजट; देखें लिस्ट

Jharkhand Budget 2026: मंईयां सम्मान योजना चालू रहेगी, झारखंड के किस विभाग को मिला कितना बजट; देखें लिस्ट

मंगलवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश किया।

Jharkhand Budget 2026: मंईयां सम्मान योजना चालू रहेगी, झारखंड के किस विभाग को मिला कितना बजट; देखें लिस्ट

jharkhand budget live

Mohammad Azam| लाइव हिन्दुस्तान,रांची | Tue, 24 Feb 2026 02:16 PM
हमें फॉलो करें

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कुल 1लाख 60 हजार करोड़ का बजट पेश किया। इसमें उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ अलग-अलग विभागों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। इसमें उद्योगों और सड़क निर्माण के लिए भी सरकार ने बड़े ऐलान किए हैं। मंईयां सम्मान योजना के लिए भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। यह योजना साल2026-27 में भी लागू रहेगी। इसके अलावा अबुआ आवास योजना के साथ पेंशन और किसानों के लिए भी कई पड़े ऐलान किए गए हैं। किस विभाग के लिए सरकार ने कितना बजट का ऐलान किया है और इस बजट में क्या खास था? जानने के लिए पढ़ें…

24 Feb 2026, 01:47:06 PM IST

jharkhand Budget 2026 Live: सभी मेडिकल कॉलेजों में सिटी स्कैन की सुविधा

वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान ऐलान किया कि अब झारखंड की सभी मेडिकल कॉलेजों में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा कैंसर के इलाज के लिए अलग से 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

24 Feb 2026, 01:35:01 PM IST

jharkhand Budget 2026 Live: अबुआ आवास योजना

झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर बनाने के लिए सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। साल2026-27 में बाकी मकानों को पूरा करने के लिए 4100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

24 Feb 2026, 01:31:51 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: पेंशन के लिए भी बड़ा ऐलान

इसके अलावा झारखंड सरकार ने साल 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के लिए 3 हजार 517 करोड़ 23 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। इसके साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना के लिए 1463 करोड़ 58 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है।

24 Feb 2026, 01:30:53 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: चालू रहेगी मंईयां सम्मान योजना

झारखंड सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक मंईयां सम्मान योजना साल 2026-27 में भी चालू रहेगी। इसके लिए सरकार ने कुल 14,065 करोड़ रुपए के बजट का ऐलान किया है। झारखंड की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए इस साल भी मिलते रहेंगे।

24 Feb 2026, 01:08:13 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: गृह विभाग, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग के लिए 11 हजार करोड़ रुपए का ऐलान

झारखंड सरकार ने साल 2026-27 के बजट में गृह विभाग, कारा विभाग और आपदा प्रबंधन के लिए 11 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।

24 Feb 2026, 01:05:26 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: लातेहार में बनेगा ग्लास वाच टावर

झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि लातेहार में ग्लास वाच टावर, मैग्नोलिया पॉइंट में स्काई वॉक का निर्माण किया जाएगा। पलामू में मलय डैम को पर्यटकों के लिए सुंदर बनाया जाएगा। इसके अलावा चतरा के कोलेश्वरी पहाड़ में रोपवे का विकास किया जाएगा। इसके अलावा कई पर्यटक स्थलों के विकास का काम किया जाएगा।

24 Feb 2026, 01:03:35 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: नगर विकास एवं आवास विभाग के लिए कितना

झारखंड सरकार ने नगर विकास और आवास विभाग के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि नगर विकास और आवास विभाग के लिए कुल 3,919 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

24 Feb 2026, 01:00:35 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: उद्योग विभाग के लिए भी बड़ी घोषणा

झारखंड सरकार ने प्रदेश के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। बजट में उद्योग विभाग के लिए सरकार ने 500 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया है।

24 Feb 2026, 12:58:25 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: पथ निर्माण विभाग के लिए भी बड़ा ऐलान

झारखंड सरकार ने प्रदेश की सड़कों के निर्माण विभाग के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने ऐलान करते हुए बताया कि झारखंड के पथ निर्माण विभाग के लिए कुल 6,601 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है।

24 Feb 2026, 12:51:06 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: ऊर्जा विभाग के लिए भी बड़ा ऐलान

ऊर्जा विभाग के लिए 11 हजार करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है।

24 Feb 2026, 12:49:54 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live:SC/ST, अल्पसंख्यों और पिछड़ा वर्ग के लिए भी बड़ा ऐलान

झारखडं सरकार ने SC/ST, अल्पसंख्यों और पिछड़ा वर्ग के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। साल 2026-27 के बजट के लिए सरकार ने 3,568 करोड़ रुपए का बजट का प्रावधान किया है। इसके साथ ही वन विभाग के लिए 1,544 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है।

24 Feb 2026, 12:47:05 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: श्रम नियोजन एवं कौशल विभाग के लिए 1 हजार करोड़ रुपए

झारखंड सरकार ने बजट में श्रम नियोजन एवं कौशल विभाग के लिए 1,168 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

24 Feb 2026, 12:44:54 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 7,990 करोड़ का बजट

झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य में 7,790 करोड़ रुपए का ऐलान किया है। साल 2026-27 में स्वास्थ्य सुविधाओं का बजट 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट रखा गया है। कैंसर के इलाज के लिए 200 करोड़ रुपए की अलग से व्यवस्था की गई है।

24 Feb 2026, 12:42:51 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 16 हजार करोड़ रुपए

झारखंड बजट में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 16,251 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है।

24 Feb 2026, 12:41:44 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा और उनके विकास के लिए बड़ा ऐलान

महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा और उनके विकास के लिए सरकार ने 22 हजार करोड़ रुपए का ऐलान किया है।

24 Feb 2026, 12:39:48 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: पंचायती राज व्यवस्था के लिए 2,285 करोड़ रुपए

झारखंड बजट में पंचायती राज व्यवस्था के लिए 2,285 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।

24 Feb 2026, 12:37:22 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: झारखंड के ग्रामीण विकास के लिए 12 करोड़ रुपए

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ग्रामीण विकास के लिए बड़ा ऐलान किया है। साल 2026-27 के बजट में ग्रामीण विकास के लिए सरकार ने 12,346 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।

24 Feb 2026, 12:24:42 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: खुलेंगे 100 नए पीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बड़ा ऐलान किया है। साल 2026-27 में राज्यभर में 100 पीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे।

24 Feb 2026, 12:17:14 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: केंद्र से मिलने वाले पैसे ना देने का आरोप

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाले आर्थिक सहयोग का 5 हजार करोड़ रुपए का अभी तक भुगतान नहीं किया है।

24 Feb 2026, 12:08:12 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुरू किया बजट भाषण

झारखंड में बजट सत्र के छठवे दिन वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत कर दी है। बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने झारखंड के शहीदों और महान हस्तियों को याद किया। इनमें भगवान बिरसा मुंडा के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन को भी याद किया।

24 Feb 2026, 12:04:18 PM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: 1.58 लाख का बजट पेश कर रहे हैं वित्त मंत्री

झारखंड में बजट सत्र के छठवे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 1.58 लाख का बजट पेश कर रहे हैं।

24 Feb 2026, 10:19:07 AM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: आउटकम बजट में हो सकती है 200 योजनाएं

सरकारी खर्च को अधिक कुशल बनाते हुए बजट की योजनाओं को परिणाम-केंद्रित करने के उद्देश्य से सरकार इस बार भी आउटकम बजट पेश करने जा रही है। आउटकम बजट में करीब 200 योजनाएं शामिल करने की संभावना है। इनपर कुल योजनाओं की लगभग 60 प्रतिशत राशि खर्च करने की संभावना है।

24 Feb 2026, 09:57:47 AM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: झारखंड बजट में किन क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा फोकस

इस बार झारखंड के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के साथ गांवों में बुनियादी सुविधाएं और अर्थव्यवस्था पर जोर रहेगा। इसके साथ ही सभी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर जांच के लिए पेट स्कैन और जिला अस्पतालों में मेमोग्राफी होगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय, जनजातीय मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स विवि और आयुष कॉलेज की स्थापना पर भी जोर रहेगा।

हेमंत सोरेन सरकार प्रदेश में जल संरक्षण, वनवासी और सिंचाई सुविधाओं पर विशेष ध्यान देगी और बड़े प्रोजेक्ट्स के बजाय मध्यम और व्यवहारिक परियोजनाओं पर ध्यान होगा। हेमंत सोरेन सरकार ग्रामीण उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के सभी प्रखंडों में “पलाश मार्ट” की स्थापना करेगी।

24 Feb 2026, 09:36:14 AM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: कोई नया कर नहीं, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं संभव

अबुआ दिशोम बजट में इस बार कोई नया कर होने की संभावना नहीं है, घाटे का बजट होने के बावजूद, वर्तमान करों में भी बढ़ोत्तरी की भी संभावना नहीं है। बजट की सफलता के लिए कंसल्टेशन, सजेशन और इम्प्लीमेंटेशन के आधार पर कई घोषणाएं हो सकती हैं। इस साल के बजट में भी महिला बाल बिकास एवं सामाजिक सुरक्षा पर फोकस होगा।

24 Feb 2026, 09:16:55 AM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: बच्चों से जुड़ी योजनाओं पर बड़े बजट की उम्मीद

झारखंड सरकार के इस बजट में कुछ नया होने वाला है। इस बजट में सरकार टीनएजर पर भी फोकस कर रही है। इसके तहत 18 साल तक के बच्चों को लेकर बाल बजट का प्रावधान किया गया है। बाल बजट में बच्चों की शिक्षा और सेहत सुरक्षा के साथ साथ, पोषण आदि का ध्यान दिया गया है। बाल बजट में बच्चों के विकास और कल्याण से जुड़ी लगभग 125 योजनाएं शामिल की जा सकती हैं। इनपर लगभग 10,000 करोड़ खर्च का प्रावधान किए जाने की उम्मीद है।

24 Feb 2026, 08:58:02 AM IST

Jharkhand Budget 2026 Live: मूल बजट के साथ 3 तरह के बजट

बजट को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से इस बार वित्त मंत्री मूल बजट के साथ ही आउटकम बजट, जेंडर बजट और बाल बजट भी पेश करेंगे। इससे पहले रघुवर दास सरकार में 2017-18 में जेंडर बजट पेश किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।