Jharkhand announces changes in exam dates for Classes eight ninth and eleventh including Intermediate झारखंड में इंटर समेत आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव, नई तारीखें घोषित, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में इंटर समेत आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव, नई तारीखें घोषित

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। 23 फरवरी को प्रस्तावित इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा अब 24 फरवरी से आयोजित की जाएगी। साथ हीं आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा तिथियों में भी बदलाव किया गया है।

Wed, 11 Feb 2026 02:28 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, रांची
share
झारखंड में इंटर समेत आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव, नई तारीखें घोषित

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। 23 फरवरी को प्रस्तावित इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा अब 24 फरवरी से आयोजित की जाएगी। साथ हीं आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा तिथियों में भी बदलाव किया गया है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि 23 फरवरी को निकाय चुनाव होने के कारण इंटर की परीक्षा अब 24 फरवरी से आयोजित की जाएगी।

जैक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केवल इंटर ही नहीं बल्कि कक्षा आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाओं की तिथियों में भी संशोधन किया गया है। परिषद ने सभी संबंधित विद्यालयों और परीक्षार्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने का निर्देश दिया है।

कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा अब 2 मार्च से आयोजित होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 20 फरवरी से जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जहां से छात्र-छात्राएं अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

वहीं, आठवीं कक्षा के परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक 5 से 15 मार्च के बीच ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। कक्षा नौवीं की परीक्षा अब 6 और 7 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। नौवीं के छात्रों के लिए प्रवेश पत्र 24 फरवरी से जैक की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में राज्यसभा की रेस, इन दो सीटों पर होगा मुकाबला; कांग्रेस ने ठोका दावा
ये भी पढ़ें:झारखंड विधानसभा हुई हाईटेक, 18 फरवरी से पेपरलेस होगा बजट सत्र
ये भी पढ़ें:झारखंड की अदालतों में अब 'नो पास, नो एंट्री', 5 कोर्ट में लागू होगा डिजिटल कवच

इसके अतिरिक्त, कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा 25 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परिषद ने बताया है कि परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 11वीं की परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

जैक ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों और संशोधित कार्यक्रम की नियमित रूप से जांच करते रहें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।