मिस झारखंड रनर-अप तुषिता सूर्यवंशी का भव्य स्वागत
जामताड़ा में हाल ही में आयोजित मिस झारखंड प्रतियोगिता में रनर-अप रहीं तुषिता सूर्यवंशी का जवाहर नवोदय विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि मॉडलिंग और फैशन में करियर की कई संभावनाएं हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

जामताड़ा। हाल ही में संपन्न मिस झारखंड प्रतियोगिता में रनर-अप का खिताब जीतने वालीं तुषिता सूर्यवंशी का जामताड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में पहुंचते ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने समारोह आयोजित कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान तुषिता ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया केवल बाहरी दिखावा नहीं है। बल्कि यह आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और सही दृष्टिकोण का एक अनूठा संगम है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में करियर की असीमित संभावनाएं हैं।
यह समाज सेवा का भी एक सशक्त माध्यम बन सकता है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रीती श्रीवास्तव ने तुषिता की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि तुषिता का जेएनवी से जुड़ाव है। वह गिरिडीह से पढ़ी है और जामताड़ा जेएनएवी में भी उनको पढ़ाने वाले तीन शिक्षक है। उनकी सफलता स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान उनके माता-पिता, चाचा, भाई एवं झारखंड मिस यूनिवर्स के डायरेक्टर नीतीश कुमार शाह, उनकी टीम मनीष पांडेय, फैशन डिजाइनर चंद्रा शर्मा, लीगल एडवाइजर अश्विन, फोटोग्राफर भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन