Discipline Cleanliness and 100 Attendance in Schools Nala Education Meeting नाला:विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता व 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश, Jamtara Hindi News - Hindustan
More

नाला:विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता व 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

नाला, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय,नाला परिसर में शुक्रवार को शैक्षणिक अंचल गेड़िया एवं नाला का मासिक गुरुगोष्ठी संपन्न हुई।

Fri, 13 March 2026 11:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share
नाला:विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता व 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

नाला:विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता व 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश नाला, प्रतिनिधि।प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय,नाला परिसर में शुक्रवार को शैक्षणिक अंचल गेड़िया एवं नाला का मासिक गुरुगोष्ठी संपन्न हुई। मंगलदीप जलाकर एवं गुरु वंदना के साथ गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने कहा कि मध्याह्न भोजन बनाने में एलपीजी रसोई गैस की किल्लत से कोई परेशानी नही आने दी जाएगी। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना आवश्यक है। तत्पश्चात सरकारी नियमानुसार विद्यालय संचालन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक दिन एमडीएम का एसएमएस करने, ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर प्रत्येक दिन शिक्षक व छात्र उपस्थिति दर्ज करने, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु अभिभावकों को प्रेरित करने, विद्यालयों में मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन योजना का संचालन आदि निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा की विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, घंटी व्यवस्था, सामूहिक प्रार्थना और राष्ट्रगान नियमित हो। कहा गया है कि जिस छात्र का आधार और बैंक खाता नहीं बना है, उसका काम जल्द पूरा किया जाए। वित्त वर्ष की समाप्ति को लेकर कहा कि ई-कल्याण के तहत छात्रवृति एवं पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड करें। तथा सावित्री बाई फुले के शत प्रतिशत बच्चियों को आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। नशा मुक्त भारत एवं तंबाकू उन्मूलन शिक्षण संस्थान की समीक्षा, विद्यालय में बच्चों का साईकिल रखने हेतु सुव्यवस्था, पोषण वाटिका और स्कूल परिसर की स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तार से विमर्श किया गया। कहा कि विद्यालय संचालन अवधि में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचें। प्रेरणा गीत और राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन हुआ। मौके पर प्रभारी कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यानंद गोरांई, बीआरपी सुनील मंडल, लेखापाल जयशेखर हेम्ब्रम, शिक्षक महेश्वर घोष, राधाविनोद मंडल, सुरजीत भट्टाचार्य, नवीन कुमार, मुकेश कुमार, प्रमोद तांती, सुधीर कुमार, दिलीप रविदास, प्रवीर दास, श्रीजन मुर्मू, पार्वती टुडू, बुलबुल मित्र, राजेन्द्र शर्मा, अजय कुमार दास, बासुदेव यादव, मुरलीधर झा, उज्जवल दास, खगेन्द्र नाथ घोष, जयंतीमाला पावरीया, रामचन्द्र महतो, अर्जुन गोरांई, अमिता बनर्जी, पुनु बाउरी, लालदेव दास, सरस्वती दास, सत्येन्द्र सिन्हा, मिलन मंडल, मानिक नारायण मंडल, दिनबंधु दास, शांतीमय राणा, संजय कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका काफी संख्या में उपस्थित थे।फोटो नाला 01 शुक्रवार को प्लस टू उच्च विद्यालय नाला परिसर में गुरुगोष्ठी में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।