भीषण गर्मी में स्कूली वाहनों को राहत, दोपहर में वाहन चेकिंग पर रोक
जमशेदपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए निर्देश जारी किए हैं। दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक वाहन चेकिंग बंद रहेगी, जिससे स्कूल वाहनों को जाम से राहत मिलेगी। पुलिस को स्कूलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
जमशेदपुर।भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने अहम निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक सभी प्रकार की वाहन चेकिंग पूरी तरह बंद रहेगी, ताकि स्कूल वाहनों को जाम से राहत मिल सके। पिछले कुछ दिनों से शहर में गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिससे स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार स्कूल बसों के जाम में फंसने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिसका बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें और स्कूली वाहनों को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाएं।साथ
ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर चौक-चौराहों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करें और स्वयं सक्रिय रहकर व्यवस्था को बेहतर बनाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन