चक्रधरपुर को लेट डिविजन की संज्ञा पर रेलवे मेंस कांग्रेस ने जताई नाराजगी
जमशेदपुर में रेलवे मेंस कांग्रेस ने चक्रधरपुर को लेट डिविजन कहने पर आपत्ति जताई है। महासचिव एसआर मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैक को हाई स्पीड कॉरिडोर में बदलने और उन्नत सिग्नलिंग तकनीक लागू करने का काम चल रहा है, जिससे आने वाले महीनों में ट्रेन संचालन समयबद्ध होगा।

जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण चक्रधरपुर को सोशल मीडिया पर लेट डिविजन की संज्ञा देने पर रेलवे मेंस कांग्रेस ने नाराजगी जताया है। दक्षिण पूर्व जोन रेलवे मेंस कांग्रेस के मेंस कांग्रेस के महासचिव एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री एसआर मिश्रा ने बताया कि, यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल में रेलवे ट्रैक को हाई स्पीड कॉरिडोर में परिवर्तित करने, ओवरहेड ट्रैक्शन में आवश्यक संशोधन तथा उन्नत सिग्नलिंग तकनीक को लागू करने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे वर्तमान में ट्रेनों के संचालन पर समय का प्रभाव पड़ रहा है लेकिन आने वाले चंद महीनों बाद चक्रधरपुर मंडल में सुरक्षित और समयबद्ध ट्रेन परिचालन का एक नया रिकार्ड बनेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन