Government Initiatives for Students Bank Accounts and Birth Certificates Required मुसाबनी, चाकुलिया में शिक्षा विभाग व बैंक में तालमेल नहीं होना गंभीर मामला : डीसी, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
More

मुसाबनी, चाकुलिया में शिक्षा विभाग व बैंक में तालमेल नहीं होना गंभीर मामला : डीसी

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए बैंक खाता, आधार पंजीकरण और जन्म प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है। उन्होंने विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया ताकि बच्चों के बैंक खाते खुलवाए जा सकें और आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त किए जा सकें।

Sun, 15 March 2026 06:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
मुसाबनी, चाकुलिया में शिक्षा विभाग व बैंक में तालमेल नहीं होना गंभीर मामला : डीसी

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए बैंक खाता, आधार पंजीकरण एवं जन्म प्रमाण पत्र का नहीं होना गंभीर मामला है। उन्होंने विशेष रूप से मुसाबनी एवं चाकुलिया प्रखंडों में बैंक, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी तथा प्रखंड प्रशासन को आपसी समन्वय स्थापित कर विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों का बैंक खाता खुलवाने, आधार पंजीकरण तथा पंचायत सचिव को जन्म प्रमाण पत्र के लिए कैम्प के माध्यम से प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वे शनिवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में विद्यालयों में संचालित योजनाओं, आधारभूत संरचना तथा विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गई। उन्होंने शिक्षा विभाग के कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि विभिन्न मदों से विद्यालयों में आधारभूत संरचना के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए नियमित फील्ड विजिट करें तथा निर्माण कार्यों में प्रगति लाएं। अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए उन्हें चेतावनी देते हुए कहा गया कि निर्धारित समयसीमा में काम पूर्ण नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहें।उपायुक्त ने शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति को शिक्षा विभाग के पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, पोशाक एवं पुस्तक वितरण, सेंट्रलाइज्ड मिड डे मील किचन का दायरा बढ़ाने तथा विद्यालयों के जीर्णोद्धार हेतु प्राथमिकता सूची तैयार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।