विक्रम शर्मा हत्याकांड : लाइसेंसी पिस्टल भी नहीं आई काम
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना सिल्वर सिटी मॉल में हुई, जहाँ दो हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग की। विक्रम को तीन गोलियां लगीं और वह मौके पर ही मर गया। पुलिस जांच में पता चला कि उसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी, लेकिन उसे बचाव का समय नहीं मिला।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह का गुरु था। घटना शहर के व्यस्त इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई, जहां जिम से लौट रहे विक्रम पर दो हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरक्षा के मद्देनजर विक्रम शर्मा हमेशा अपनी लाइसेंसी पिस्टल अपने साथ रखते थे। वारदात के वक्त भी पिस्टल उनके पास ही थी, लेकिन बदमाशों ने इतनी तेजी और सटीक तरीके से हमला किया कि विक्रम को अपनी रक्षा में हथियार निकालने का समय ही नहीं मिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन